Hamirpur, Arvind-लगातार हो रही बारिश और ब्यास नदी के उफान की वजह से शहर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। जल शक्ति विभाग ने अस्थायी समाधान के तौर पर शहर की मुख्य पाइपलाइन को दूसरी योजना से जोड़ दिया है। अब शहरवासियों को हर दूसरे दिन पानी मिलेगा।
ब्यास नदी पर संचालित पेयजल प्रोजेक्ट बाढ़ से प्रभावित हैं। फिलहाल विभाग मरम्मत कार्य शुरू करने के लिए जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहा है। इसके लिए जेसीबी और पोकेलन मशीनरी समौना पंप हाउस के पास स्टैंडबाय में रखी गई है।आईपीएच विभाग के अनुसार अब तक भारी बारिश से हमीरपुर जोन को करीब 250 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है, जिसमें अकेले हमीरपुर डिवीजन का ही 100 करोड़ का नुकसान शामिल है।
जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता ई. रोहित दूबे ने बताया कि शहरवासियों को दूसरे दिन पेयजल मिलेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे वर्षा जल का अधिकतम संग्रहण करें और विभाग से मिलने वाले पानी का उपयोग केवल पीने के लिए करें, जबकि अन्य आवश्यकताओं के लिए संग्रहीत वर्षा जल का इस्तेमाल करें।
