संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश में लटके पड़े प्रॉजेक्ट्स को शुरू करने को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को निवेशकों के साथ बैठक की और प्रोजेक्ट शुरू ना करने के पीछे के कारणों को जाना। बैठक में पता चला कि ज्यादातर मामले जमीन ना होने, धारा 118 की अनुमति ना मिलने, बिजली व पानी से संबंधित मामलों की वजह से अटके हुए हैं, जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शीघ्र निपटारा करने के आदेश दिए हैं।
सीएम ने निवेशकों को हिमाचल में खुलकर निवेश करने का आग्रह किया।इसके साथ ही निवेशकों की सुविधा के लिए आने वाले समय में नई पॉलिसी लाने की बात भी कही है ताकि हिमाचल प्रदेश में निवेशकों के अनुकूल माहौल बन सके।
