By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 117वीं जयंती पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने एक साथ दी श्रद्धांजलि
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 117वीं जयंती पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने एक साथ दी श्रद्धांजलि
himachalpolitical

प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यशवंत सिंह परमार की 117वीं जयंती पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने एक साथ दी श्रद्धांजलि

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/08/04 at 2:26 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री और हिमाचल निर्माता डॉ. यशवंत सिंह परमार की 117वीं जयंती पर शिमला के रिज मैदान पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिमला के रिज मैदान पर यशवंत सिंह परमार की प्रतिमा पर पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने एक साथ श्रद्धा सुमन अर्पित किए और प्रदेश विधानसभा में श्रद्धांजलि समारोह में हिमाचल निर्माण में यशवंत सिंह परमार के योगदान को याद किया।
इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, विक्रमादित्य सिंह और सीपीएस मोहनलाल, मेयर सुरेंद्र चौहान मौजूद रहे और विपक्ष से विधायक बलवीर वर्मा, रीना कश्यप ने भी डॉ. परमार को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस मौके पर हिमाचल निर्माण में यशवंत सिंह परमार के योगदान को याद करते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि हिमाचल के निर्माण में डॉक्टर परमार का महत्वपूर्ण योगदान हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आज के स्वरूप की आधारशिला उन्होंने रखी और हिमाचल को राज्य बनाने से लेकर पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाने तक हर क्षेत्र में डॉ. यशवंत परमार ने अपना योगदान दिया हैं।
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने डॉ. यशवंत सिंह परमार के योगदान को याद करते हुए कहा कि जब हिमाचल के राज्य बनने की संभावनाएं कम थी ऐसे समय में डॉक्टर परमार ने आगे आकर हिमाचल के राज्य बनने को मूर्त रूप देने के लिए प्रयास किए। नेता विपक्ष ने डॉक्टर परमार की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उस समय प्रदेश की आर्थिकी बहुत कमजोर थी ऐसे में हिमाचल की वन संपदा को कैसे प्रदेश की ताकत बनाया जाए और हिमाचल वासियों के पीठ के बोझ को किस तरह कम किया जाए डॉ. परमार ने इस दिशा में काम किया और यही आज हम सबका भी दायित्व हैं।
बता दें कि साल 1952 से 56 तक यशवंत सिंह परमार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे तब हिमाचल सी श्रेणी का राज्य हुआ करता था। इसके बाद साल 1963 से 71 तक हिमाचल प्रदेश केंद्र शासित प्रदेश रहा। इस दौरान प्रदेश में प्रशासन चलाने की जिम्मेवारी टेरिटोरियल काउंसिल की थी और यशवंत सिंह परमार इस पूरे दौर में टेरिटोरियल काउंसिल के मुखिया रहे। वर्ष 1971 में हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला जिसके बाद आज के हिमाचल का रूप बना और यशवंत सिंह परमार साल 1971 से 77 तक हिमाचल के मुख्यमंत्री के पद पर काबिज रहे। यशवंत सिंह परमार पहले पछाद और फिर रेणुका जी विधानसभा सीट से विधानसभा पहुंचे। परमार को प्रदेश के सादगी पसंद मुख्यमंत्री के तौर पर याद किया जाता हैं।
TAGGED: 117th, birth anniversary, Dr. Yashwant Singh Parmar, first Chief Minister, himachal, Shimla, tribute
admin August 4, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अर्की में बारिश से हुए नुकसान का पंचायती राज मंत्री ने लिया जायजा
Next Article 1 महीने की सैलरी मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में देंगे भाजपा विधायक, राहत राशि बांटने में हो रहा भ्रष्टाचार: रणधीर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?