नाहन : देवेन्द्र कुमार- विश्व जल दिवस के मौके पर आज नाहन में स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। राजकीय आदर्श शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नाहन के छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को जल संरक्षण का संदेश दिया।
मीडिया से बात करते हुए स्कूल के प्रधानाचार्य आयूब खान ने बताया कि जल दिवस के मौके पर एक जागरूकता रैली निकाली गई । इसका मुख्य मकसद लोगों को जल संरक्षण पर जागरूक करना था । उन्होंने बताया कि स्कूल में विश्व जल दिवस के मौके पर आज पेंटिंग कंपटीशन व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आज के दिन को मनाने का मुख्य मकसद लोगों को प्रेरित करना रहता है कि जल संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए ताकि भविष्य में समुचित जल उपलब्ध हो सके।
