अनिल कुमार,किन्नौर: प्रदेश में बीते कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा हैं। ऐसे में प्रदेश के मैदानी इलाकों में जहां बारिश हो रही हैं वहीं ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही हैं। लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के बीच तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई हैं। वहीं जनजातीय जिला किन्नौर में 2 दिनों से मौसम खराब चल रहा हैं और ऐसे में जिला की पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही हैं। बर्फ़बारी की वजह से जिला का तापमान शून्य के पार हो चूका हैं।
जिला के ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्र छितकुल व रकछम, कुनो चारंग, लिप्पा, आसरंग मे मौसम के बिगड़ते ही हल्की बर्फबारी हुई और बर्फ की सफ़ेद बिछने से बागवानों व किसानों को राहत मिली हैं हालांकि इस बर्फबारी के चलते अबतक कुछ एक ऊपरी क्षेत्रों के सड़क मार्ग अवरुद्ध हुए है जिन्हें प्रशासन बहाल कर रहा हैं।
जिलाधीश किन्नौर तोरुल एस रवीश ने जिला में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया था लेकिन इस अलर्ट के समय अवधि के दौरान मौसम साफ रहा और तेज़ धुप खिली रही लेकिन जैसे ही अलर्ट का समय समाप्त हुआ और मौसम दोबारा खराब हुआ हैं। एक बार फिर किन्नौर जिला को ठंड ने अपने आगोश में ले लिया हैं।
जिला किन्नौर में मौसम के बिगड़ते मिजाज़ के बाद बारिश व बर्फबारी अमृत बनकर बरस रही हैं क्योंकि इन दिनों जिला में काफी सूखा चला हुआ हैं और बागवानों व किसानों को बारिश व बर्फबारी के बाद सिंचाई से निजात मिलेगी। इस बारिश व बर्फबारी से जिला के प्राकृतिक जलस्त्रोत भी खुल जाएंगे जिसके बाद लोगों को पीने के पानी की समस्याएं भी पैदा नहीं होंगी।
