By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: डेढ़ किलोमीटर सड़क बनी मुसीबत, धूल-मिट्टी और गड्ढों से जूझ रहे मंडी के लोग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > डेढ़ किलोमीटर सड़क बनी मुसीबत, धूल-मिट्टी और गड्ढों से जूझ रहे मंडी के लोग
himachalNews

डेढ़ किलोमीटर सड़क बनी मुसीबत, धूल-मिट्टी और गड्ढों से जूझ रहे मंडी के लोग

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/11/12 at 5:40 PM
Share

Mandi, Dharamveer-:मंडी शहर के पुलघराट से लेकर मलोरी टनल तक मात्र डेढ़ किलोमीटर सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। इस सड़क की हालत इतनी खराब है कि हर दिन धूल-मिट्टी और गड्ढों से गुजरना स्थानीय लोगों के लिए चुनौती बन गया है। सड़क के पक्के न होने की शिकायत ग्रामीणों और शहरवासियों ने कई बार अधिकारियों और मंत्रियों तक पहुंचाई, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के बाद विभाग ने सिर्फ मिट्टी डालकर गड्ढों को भर दिया था। बारिश के मौसम में यह मिट्टी बह गई, जिससे सड़क और भी खराब हो गई। अब हालत यह है कि सड़क पर उठती धूल से आसपास के घरों में रखा सामान तक खराब हो रहा है।इस मार्ग से फोरलेन से आने वाले भारी वाहन भी दिन-रात गुजरते हैं, जिससे सड़क पर लगातार जाम और धूल का बादल बना रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि विभाग ने कई बार आश्वासन दिए, लेकिन मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ।

पार्षद राजेंद्र मोहन ने बताया कि यह सड़क मंडी नगर की छवि को भी नुकसान पहुंचा रही है। पर्यटक जब इस मार्ग से गुजरते हैं, तो उन्हें शहर की अव्यवस्था और धूल-मिट्टी से भरी सड़क देखकर बुरा अनुभव होता है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क को पक्का कर लोगों को राहत दी जाए।

  • पवन लता, स्थानीय निवासी: “बरसात के बाद सड़क की हालत और भी खराब हो गई है, अब तो घरों के अंदर तक धूल भर जाती है।”
  • सुनिता, स्थानीय निवासी: “हम कई बार अधिकारियों से मिले, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला।”
  • धनी देवी, स्थानीय निवासी: “छोटे बच्चों और बुजुर्गों को इस रास्ते से निकलना बेहद मुश्किल हो गया है।”
TAGGED: Mandi Pullghrat
Chandrika November 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सासन गांव पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, मृतक रंजना के परिजनों को दी सांत्वना और आर्थिक सहायता
Next Article परिवहन विभाग के पेंशनरों में रोष, समस्याओं के समाधान न होने पर विधानसभा घेराव की चेतावनी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

गोहर में रहस्यमयी गुमशुदगी, 11 माह की बेटी व 13 वर्षीय ननद को साथ लेकर महिला लापता

Ago

मोईन गांव में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Ago

पहले से झेल रहे गैस की किल्लत की मार, अब कमर्शियल गैस के बढे दामों ने किया ढ़ाबा संचालकों को परेशान

Ago

धर्मशाला नगर निगम में कांग्रेस की स्थिति मजबूत, पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने व्यक्त किया विश्वास

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?