संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर ब्लॉक के भलेटा काथल के गुजर तालाब में गुरुवार को एक दिवसीय डे नाइट वालीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट समाजसेवी राजीव वशिष्ठ ने मुख्यातिथि के रुप में शिरकत की। इस टूर्नामेंट को करवाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं, बच्चों में खेल-कूद के प्रति रुचि बढ़ना और नशे से दूर रखना हैं।
टूर्नामेंट में 35 टीमों ने भाग लिया जिसमें फेटू क्लब दौलतपुर विजेता और बाथू क्लब ऊना की टीम उपविजेता रही। विजेता टीम को 11 हजार रुपये व ट्राफी और उपविजेता टीम को 7100 रुपये ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट समाजसेवी राजीव वशिष्ठ ने कहा कि भलेटा काथल में एक दिवसीय डे नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत हुई हैं। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ करवाने का मुझे सौभाग्य मिला हैं। इस टूर्नामेंट को करवाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों, युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ना ओर नशे से दूर रखना हैं। मैं टूर्नामेंट करवाने वाले सभी सदस्य का धन्यवाद करना चाहता हूं जिन्होंने मुझे इस मौके पर यहां बुलाया हैं ।
