संजु चौधरी, शिमला: हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून क+हर बनकर बरस रहा हैं। प्रदेश भर में मनसून से भारी नुकसान हुआ हैं। 14 जून से लेकर अब तक 90 लोगों की जा+न जा चुकी हैं, पर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लैंडस्लाइड में दब+ने से और अन्य दुर्घटना+ओं में लोगों की मौ+तें हुई हैं ऐसे में यह आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता हैं। इसके अलवा लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग में भी भारी नुकसान हुआ हैं। अब तक 4000 करोड़ का नुकसान प्रदेश ने बारिश से आंका गया हैं।
बीते दिन हुई बारिश के बाद जगह-जगह सड़कें भी यातायात के लिए बहाल हो गई हैं लेकिन प्रदेश में एक हजार सड़कें अभी भी बंद पड़ी हुई हैं। इसके अलावा कई हिस्सों में बिजली ठप हो गई हैं। प्रदेश में ढाई हजार के करीब ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने कहा कि इस बार मानसून में भारी बारिश हुई हैं। 24 जून से अब तक करीब 90 लोगों की मौत हो चुकी है इसके अलावा अभी भी कई क्षेत्रों में सड़कें बंद पड़ी हुई हैं। प्रदेश में एक हजार के करीब सड़कें अवरुद्ध पड़ी हैं जिन्हें खोलने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा हैं। प्रदेश में लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ हैं।
