By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बिजली सब स्टेशन का संचालन ठप..जनता परेशान – राजेंद्र राणा ने सरकार पर साधा निशाना
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > बिजली सब स्टेशन का संचालन ठप..जनता परेशान – राजेंद्र राणा ने सरकार पर साधा निशाना
himachalpolitical

बिजली सब स्टेशन का संचालन ठप..जनता परेशान – राजेंद्र राणा ने सरकार पर साधा निशाना

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/07/11 at 3:43 PM
Share

Hamirpur, Arvind Singh-सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के पटलांदर अंतर्गत चौरी और आंसला क्षेत्र में वर्षों पहले बनाए गए 33 केवी सब स्टेशन के संचालन में हो रही देरी को लेकर पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा इस सब स्टेशन का शिलान्यास किया गया था, जो अब पूरी तरह तैयार होने के बावजूद चालू नहीं किया गया है।

राणा ने कहा कि इस स्टेशन का उद्देश्य क्षेत्र की 10 पंचायतों को नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति देना था, लेकिन आज भी यहां की जनता को तेज़ हवाओं या हल्के मौसम बदलाव पर भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इसे सरकार की “असंवेदनशीलता” करार देते हुए कहा कि सब स्टेशन आज भी एक “बंद ढांचे” के रूप में खड़ा है।

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार पूर्व सरकार की योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल रही है और सिर्फ उद्घाटन तथा शिलान्यास की राजनीति में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि जनता की सहूलियत के लिए बनाई गई योजनाओं को लागू न करना सीधा जनता के साथ विश्वासघात है।उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार सरकार को पत्राचार किया गया, लेकिन हर बार “मैनपावर की कमी” का बहाना बनाकर मामले को टाल दिया गया। राणा ने सवाल उठाया, “जब करोड़ों रुपये की लागत से स्टेशन बन गया, तो मैनपावर की व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी क्यों नहीं?”उन्होंने सरकार से मांग की कि जनता को और अधिक परेशानियों से बचाने के लिए इस सब स्टेशन को तुरंत चालू किया जाए और क्षेत्र में बिजली संकट का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

TAGGED: Hamirpur Former CM Pro.P. K dhumal
Chandrika July 11, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राजस्व मंत्री ने कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले— अभिनय की दुनिया में ही ठीक हैं
Next Article बीमार सिस्टम, दम तोड़ती योजनाएं: IGMC में आयुष्मान और हिम केयर दोनों नाकाम”
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?