By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: बीमार सिस्टम, दम तोड़ती योजनाएं: IGMC में आयुष्मान और हिम केयर दोनों नाकाम”
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > बीमार सिस्टम, दम तोड़ती योजनाएं: IGMC में आयुष्मान और हिम केयर दोनों नाकाम”
healthhimachal

बीमार सिस्टम, दम तोड़ती योजनाएं: IGMC में आयुष्मान और हिम केयर दोनों नाकाम”

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/07/11 at 3:55 PM
Share

Shimla, 11 July-देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजनाएं—आयुष्मान भारत और हिमाचल की हिम केयर—अब ज़मीनी हकीकत में आम आदमी के लिए किसी काम की नहीं रहीं। IGMC शिमला जैसे बड़े सरकारी अस्पताल में ये योजनाएं नाम की रह गई हैं, इलाज की नहीं। मरीज कार्ड लेकर अस्पताल आते हैं, लेकिन या तो इलाज से मना कर दिया जाता है या गुमराह किया जाता है।

कार्ड हैं, इलाज नहीं: दोहरी मार

IGMC की दीवारों पर तो इन योजनाओं का जोरदार प्रचार है, लेकिन हकीकत इसके ठीक उलट है। 9 जुलाई को कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती एक मरीज के परिजनों ने बताया,“आयुष्मान कार्ड दिखाया तो कहा गया – इस पर इलाज नहीं होगा। हिम केयर कार्ड बनाओ। जब हिम केयर कार्ड बनवाया, तो जवाब मिला – इस पर भी सुविधा नहीं है।”

इलाज के नाम पर ₹91,000 का झटका

मरीज के गरीब परिवार को करीब ₹91,000 का बिल भरना पड़ा, जबकि उन्होंने उम्मीद से दोनों कार्ड बनवा रखे थे। दिहाड़ी मजदूर इस खर्च को कैसे उठाएंगे, इसका जवाब किसी के पास नहीं।

अधिकारी बोले कुछ और, हकीकत निकली कुछ और

IGMC के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. राहुल रॉय का कहना है कि“आयुष्मान पर इलाज बंद है, लेकिन हिम केयर कार्ड मान्य है।”लेकिन ग्राउंड रिपोर्ट बताती है कि हिम केयर कार्ड पर भी इलाज नहीं मिल रहा। मरीजों को एक कार्ड रद्द कर दूसरा बनवाने को कहा जाता है, और फिर दोनों को खारिज कर दिया जाता है।

सिस्टम ठप, मरीज बेहाल

रोजाना सैकड़ों मरीज और उनके परिवार ऐसे ही हालात से गुजर रहे हैं। अस्पताल प्रशासन से जब सवाल पूछे जाते हैं, तो कोई ठोस जवाब नहीं मिलता। फंड की कमी, प्रक्रिया की उलझन और जवाबदेही का अभाव – यही इन योजनाओं की सच्चाई बन गई है।

कुछ जरूरी सवाल – जो सरकार से पूछे जाने चाहिए:

  • केंद्र और राज्य सरकार फंड रिलीज क्यों नहीं कर रही?
  • मरीजों को पहले से सटीक जानकारी क्यों नहीं दी जाती?
  • जिनके पास कार्ड हैं, उन्हें दोबारा क्यों दौड़ाया जाता है?
  • प्रशासन मरीजों की मदद के बजाय चुप क्यों बैठा है?
  •  
  • जब इलाज भी ‘सिस्टम’ के रहमो-करम पर हो, तो गरीब कहां जाए?

सरकार को ये तय करना होगा कि क्या ये योजनाएं लोगों की मदद के लिए हैं या केवल प्रचार के लिए। अगर पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता नहीं होगी, तो ये योजनाएं सिस्टम की नाकामी का चेहरा बन जाएंगी।

TAGGED: Shimla IGMC
Chandrika July 11, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिजली सब स्टेशन का संचालन ठप..जनता परेशान – राजेंद्र राणा ने सरकार पर साधा निशाना
Next Article सीएम ने एम्स बिलासपुर में बस हादसे के पीड़ितों से की मुलाकात.. दिए बेहतर इलाज के निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केएनएच शिफ्टिंग विवाद गरमाया, भाजपा ने सरकार को घेरा

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?