By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पंडोह बाईपास को मिली रफ्तार.. साढ़े तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग से बचेगा समय
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पंडोह बाईपास को मिली रफ्तार.. साढ़े तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग से बचेगा समय
himachalNews

पंडोह बाईपास को मिली रफ्तार.. साढ़े तीन किलोमीटर लंबे इस मार्ग से बचेगा समय

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/05/12 at 1:46 PM
Share

Mandi, dharamveer (TSN)-लंबे समय से अटका पंडोह बाईपास प्रोजेक्ट अब रफ्तार पकड़ने को तैयार है। कीरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत प्रस्तावित इस बाईपास की फाइनल एलाइनमेंट को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को भेज दिया है। अनुमति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी और निर्माण कार्य को गति दी जाएगी।

 

आपदा के बाद इस प्रोजेक्ट में हुए कई तकनीकी और सुरक्षा बदलाव 

 

फाइनल योजना के अनुसार, पंडोह बाईपास की कुल लंबाई करीब 3.5 किलोमीटर होगी, जिसमें 900 मीटर लंबी एक टनल भी शामिल है। यह टनल पंडोह डैम को बाईपास करेगी, जिससे यात्रा सुगम तो होगी, लेकिन अब यात्रियों को डैम का दृश्य नहीं मिल सकेगा।2023 की आपदा के बाद इस प्रोजेक्ट में कई तकनीकी और सुरक्षा से जुड़े बदलाव सुझाए गए थे। खासकर बीबीएमबी द्वारा डैम की सुरक्षा को लेकर जताई गई आपत्ति के बाद, ओपन रोड की बजाय अब टनल के माध्यम से इस हिस्से को पार किया जाएगा। इससे न सिर्फ़ सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि यात्रा भी अधिक सुविधाजनक होगी।

 

900 मीटर टनल के साथ फाइनल एलाइनमेंट मंत्रालय को भेजी गई

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी ने पुष्टि की कि “बाईपास की एलाइनमेंट को मंत्रालय को भेजा गया है। अनुमति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।”

गौरतलब है कि कीरतपुर-मनाली फोरलेन का लगभग 70% हिस्सा पहले ही यातायात के लिए खोल दिया गया है, लेकिन मंडी से पंडोह के बीच का खंड अब भी सुस्त गति से आगे बढ़ रहा है। चार मील से सात मील के बीच भी कार्य रुका हुआ है, जहां एक अन्य टनल का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

 

जल्द शुरू हो सकता है निर्माण कार्य

पंडोह बाईपास का निर्माण कार्य केएमसी कंपनी को सौंपा गया है, जो पहले से नागचला से पंडोह तक का कार्य कर रही है। डैम सुरक्षा और तकनीकी जटिलताओं के चलते प्रोजेक्ट की अंतिम रूपरेखा तैयार होने में समय लगा, लेकिन अब उम्मीद है कि निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा।

TAGGED: Mandi pandoh dam
Chandrika May 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article Opposition leader Jairam thakur बिजली बिलों में बढ़ोतरी से परेशान किसान.. जयराम ने साधा सुक्खू सरकार पर निशाना
Next Article तीसा अस्पताल में बढ़े वायरल बुखार और डायरिया के मामले.. डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कुल्लू में पंचायत चुनावों को लेकर बढ़ी हलचल, उम्मीदवारों ने तेज की तैयारी

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड बना हाईप्रोफाइल, शोभित गौतम और जसबीर बिट्टा ने भरा नामांकन

Ago

धामी-हलोग से भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने भरा नामांकन

Ago

ऊहल वार्ड में भाजपा की रणनीति बदली, मंगलेश ठाकुर बने अधिकृत प्रत्याशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?