मंडी : परी शर्मा – मंडी के पंडोह के पुलिस मैदान में 4 और 5 फरवरी को पैरा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पैरा क्रिकेट हिमाचल द्वारा आयोजित की जा रही। इस प्रतियोगिता में 6 टीमें भाग ले रही है।
हिमाचल पैरा क्रिकेट की स्पोटर्स टी शर्ट को किया लाॅच
पैरा क्रिकेट एसोसिएशन हिमाचल और स्माईल हिमाचल संस्था द्वारा मंडी के पंडोह के थर्ड बटालियन के मैदान में 4 और 5 फरवरी को पैरा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। हिमाचल की टीम के लिए टी शर्ट का लाॅच आज एसडीएम सदर रीतिका जिंदल द्वारा किया गया। उन्होने इस अनोखी पहल के लिए एसोसिएशन की सराहना की और कहा कि दिव्यांगो के लिए यह बड़े प्रोत्साहन का विषय है। एसडीएम ने कहा कि मंडी में इस तरह का आयोजन आगामी समय के लिए होना चाहिए और लोग इस तरह के आयोजनो को बढ़ावा दे।
पैरा क्रिकेट के राष्ट्रीय सचिव संगीत चैहान ने बताया कि पैरा क्रिकेट प्रतियोगिता पडडल मैदान में होनी तय हुई थी, लेकिन बारिश के कारण मैदान की हालात सही नही है। जिसके चलते अब यह प्रतियोगिता पंडोह के पुलिस मैदान में करवाई जा रही है। उन्होने कहा कि प्रतियोगिता में उत्तर भारत की 6 टीमें भाग लेती हैं जिनको 2 ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और पंजाब की टीमों को रखा गया है ग्रुप बी में उत्तराखंड, हरयाणा और दिल्ली की टीमों को रखा गया है। यह प्रतियोगिता टी-20 और एकदिवसीय फॉर्मेट पर आधारित की जाती हैं। इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियों का चयन अंतरार्ष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जायेगा।
