मंडी : परी शर्मा – अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2023 की तैयारियों को लेकर प्रशासन जुट चुका है। पड्डल मैदान सहित अन्य टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। मेले में आने वाले देवी देवताओं के ठहरने, उनके खान पान और पड्डल मैदान में दर्शनों के लिए बैठने को लेकर स्थान उपलब्ध करवाने की व्यवसथा भी की जा चुकी है।
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव को लेकर एसडीएम सदर रीतिका जिंदल ने बताया कि शिवरात्री को लेकर पड्डल मैदान और विभिन्न तरह के टेंडरों की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। इस बार लोगों की डिमांड पर सांस्कृतिक संध्या सेरी मंच पर आयोजित की जा रही है। उन्होने जानकारी दी कि मेले में प्रकाशित होने वाली मैगजिन को ई मेग्जिन करने का फैसला लिया गया है, लोगो से भी आर्टिकल मांगे गए है। एसडीएम ने बताया कि मेले के दौरान करीब 25 देवी देवता का रात्रि ठहराव संस्कृति सदन में रहेगा और पड्डल मैदान में दर्शनों के लिए बैठने को लेकर स्थान उपलब्ध करवाने की व्यवसथा भी की जा चुकी है। इतना ही नही मेले में खेल कूद प्रतियोग्रिता भी करवाई जाएगी जिसका जिम्मा एसपी मंडी को सौंपा गया है।
