सोलन : योगेश शर्मा- शहर के बाईपास में नगर निगम सोलन द्वारा लोगों के पैदल चलने के लिए पेडेस्टल मार्ग का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन इसका निर्माण कार्य फोरलेन निर्माता कंपनी द्वारा धीमी गति से किया जा रहा था । ऐसे में सोलन शहर के लोगों का इसके प्रति रोष के देखने को मिल रहा था इसके लिए नगर निगम सोलन की मेयर पूनम ग्रोवर डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा समेत आज एक निरीक्षण मौके पर जाकर एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राम आसरा खुरल के साथ किया गया, जिन्होंने आश्वासन दिया है कि 31 मार्च से पहले इस पेडेस्टल मार्ग का निर्माण पूरा करके जनता को सौंप दिया जाएगा । इसमें जो भी कमियां निगम द्वारा बताई गई है उसे जल्द पूरा करके इसे सुधारा जाएगा।
मेयर व डिप्टी मेयर ने NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के साथ किया निरीक्षण
एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर रामआसरा खुरल ने कहा कि शहर के बाईपास में निगम द्वारा लोगों के चलने के लिए पैडस्टल मार्ग का निर्माण किया जा रहा है । ऐसे में इन्होंने डिमांड दी है कि इस सर्विस लेन को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि लोगों को चलने के लिए सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक कंपनी द्वारा इस काम को पूरा कर लिया जाएगा और जो भी कमियां निगम द्वारा उन्हें बताई गई उस पर गौर करते हुए उसे पूरा किया जाएगा।
नगर निगम सोलन की मेयर पूनम ग्रोवर ने बताया कि आज प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचआई के साथ उन्होंने शहर के सपरून बाईपास में बन रहे पैडस्टल मार्ग का निरीक्षण किया है । उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्द इसे पूरा कर दिया जाएगा। इसके साथ क्रैश बैरियर लगाने और इसकी हाइट बढ़ाने की भी आज एनएचआई से मांग की गई, जिसको लेकर इन्होंने भी हामी भरी है कि इसे जल्द पूरा किया जाएगा।
