नालागढ़ : जगत सिंह ( TSN)- नालागढ़ में जिला पेंशनर्स द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों को आ रही समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रस्ताव पारित कर 2016 जनवरी से पहले और 2016 के बाद सेवा निर्मित हुए कर्मचारियों की छठे वेतन आयोग के मुताबिक बकाया पड़े भत्ते, एरियर की एक अदायगी की मांग करते हुए पेंशनर्स ने इस बात को लेकर रोष प्रकट किया गया कि वर्तमान सरकार को आए हुए करीबन एक वर्ष हो चुका हैं परंतु अभी तक 2016 के बकाया मिलने वाले एरियर पेंशनरों को अदा न किए गए हैं यदि पेंशनरों के बकाया एरिया जल्द अदा न किए गए तो आने वाले दिनों में पेंशनरों को अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार एवं संबंधित विभाग की होगी।
