सोलन/योगेश शर्मा: श्रद्धा हत्याकांड के खिलाफ सोलन शहर के मॉल रोड़ पर मंगलवार देर शाम हिंदू समाज संगठन के लोगों ने आक्रोश रैली निकाली नारों के माध्यम से लोगों ने अपना रोष इस दौरान जाहिर किया। रैली निकालकर आरोपी आफताब पूनावाला के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की। साथ ही देश के साथ प्रदेश में बढ़ रहे लव जिहाद के मांगों को लेकर सख्त कानून बनाने की मांग भी उठाई गई।
हिंदू समाज संगठन के सदस्य गुरदीप साहनी ने कहा कि देशभर में लगातार लव जिहाद के मामले बढ़ रहे है। हिंदू लड़कियों को बहला-फुसलाकर उनकी हत्या करना आम हो गया है। उन्होंने कहा कि आज प्रदर्शन के जरिए देशभर में लव जिहाद को रोकने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने देश में लव जिहाद के मामलों को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आज देश में हिन्दू समाज को जागरूक होने की जरूरत है ताकि श्रद्धा जैसी घटना अन्य बेटियों के साथ न हो।
