देवेंद्र कुमार, सिरमौर: सिरमौर जिला में लोगों को उनके घर द्वार पर इलाज़ की सुविधा मिलेगी। लोगों को घर द्वार पर इलाज़ देने के लिए रेडक्रॉस सोसायटी एंबुलेंस की संख्या बढ़ाने जा रही हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को लाने ले जाने में मदद मिल सके। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन व डीसी सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हाल में एक अत्याधुनिक एंबुलेंस जिला रेड क्रॉस सोसाइटी को मिली है जो आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस को मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर की ओर से बनाए गए चार्ट के मुताबिक ऐसे इलाकों में भेजा जाएगा जहां स्वास्थ्य सेवाओं की कमी हैं।
डीसी ने कहा कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से एंबुलेंस की संख्या बढ़ाई गई हैं। एंबुलेंस में जल्द चालकों की नियुक्ति की जाएगी और इन्हें जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी जरूरतमंद लोगों की सेवा को लेकर गंभीर हैं।
