बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – नम्होल के साथ लगते दगसेच के पास एक पिकअप और कार की जोरदार टक्कर हो गई । जिसमें कार का काफी नुकसान हो गया है और एक व्यक्ति घायल हुआ है ।
नमहोल चौकी की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिकअप चालक नम्होल से बिलासपुर की ओर जा रहा था और मारुति कार नमहोल की ओर आ रही थी । दगसेच के पास दोनो की आमने सामने टक्कर हो गई । बताया जा रहा है कि मारुति कार के चालक द्वारा अपनी दिशा छोड़कर दूसरी दिशा में जा घुसा, जिसकी वजह से यह हा+ दसा हुआ है । इस दुर्घटना में मारुति कार चालक को चोटे आई है, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया ।वहीं नमहोल चौकी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गाड़ियों को किनारे पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है
