सोलन : योगेश शर्मा- सोलन पुलिस ने शहर के एक पार्क में बैठे चौपाल शिमला के रहने वाले व्यक्ति से 90 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार देर शाम आशीष कौशल प्रभारी पुलिस चौकी सोलन अपनी टीम के साथ शहर के चंबाघाट की तरफ गश्त के लिए रवाना हुए थे। ऐसे में जब टीम शहर के मोहन पार्क के पास पहुंची तो पार्क में गश्त के दौरान वहां बैठा व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और उसने अपनी जेब से एक प्लास्टिक का लिफाफा फेंक दिया। जब पुलिस ने उस लिफाफे को जांचा तो उसमें से चरस बरामद हुई और तोलने पर यह चरस 90 ग्राम पाई गई।
पुलिस ने जब व्यक्ति से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम व पता रमेश निवासी गांव भाटना चौपाल जिला शिमला व उम्र 42 वर्ष बताई है जो कि इन दिनों शहर के शामती में किराए पर रहता है।
एएसपी सोलन अजय कुमार राणा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सोलन पुलिस लगातार सोलन जिला में नशा तस्करों पर नकेल कस रही। ताजा मामले में देर शाम पुलिस ने शिमला चौपाल के रहने वाले 42 वर्षीय व्यक्ति से 90 ग्राम चरस बरामद की है,फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
