मंडी/परी शर्मा-हिमाचल में बढ़ रही शीतलहर के बीच सियासी पारा भी बढ़ता जा रहा है।कांग्रेस की पांच साल बाद सत्ता वापसी में सत्ता गंवाने वाली बीजेपी कांग्रेस पर जमकर निशाना साध रही है।
पूर्व बीजेपी सरकार द्वारा खोले कार्यालयों को गैर अधिसूचित करने का क्रम शुरू हुआ है। दरअसल प्रदेश कांग्रेस सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार की ओर से बिना किसी बजट के प्रावधान और पर्याप्त बुनियादी ढांचे के खोले गए’’ संस्थानों और कार्यालयों को गैर अधिसूचित कर दिया है। इसी पर बीजेपी हमलावर हो गई है और इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस सरकार को घेर रही है। वहीं इस विरोध प्रदर्शन को लेकर नाचन कांग्रेस के कुछ पदाधिकारियों ने नाचन के विधायक पर जमकर पलटवार किया है।
