कुल्लू/मनमिंद्र अरोड़ा – जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली क्रिसमस के जश्न के लिए पूरी तरह से पैक हो चुकी है । यहां पर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए भी कुल्लू पुलिस के जवान तैनात हो गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर हो, इसके लिए कुल्लू पुलिस के द्वारा विभिन्न जगहों पर पार्किंग स्थलों का भी निर्माण किया गया है । ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कुल्लू पुलिस के द्वारा ड्रोन का सहारा भी लिया जा रहा है।
रोजाना 1500 से 2 हजार पर्यटक वाहन दे रहे दस्तक
ग्रीन टैक्स बैरियर से मिली जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से 15 सो से लेकर 2 हजार पर्यटक वाहन मनाली में दस्तक दे रहे हैं। पर्यटकों की बढ़ती हुई संख्या को देखकर होटल कारोबारी भी खुश है और 31 दिसंबर तक के लिए पर्यटन नगरी मनाली के होटल पैक हो चुके हैं। शहरी क्षेत्र के अलावा पर्यटक ग्रामीण क्षेत्रों में बने होम स्टे का भी रुख कर रहे हैं। ऐसे में क्रिसमस और नववर्ष पर मनाली में 60 हजार से अधिक पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। शनिवार को भी पर्यटक भारी संख्या में मनाली के सोलंगनाला के साथ साथ अटल टनल पहुंचे। यहाँ दिनभर पर्यटकों ने पैराग्लाइडिंग ,हॉर्स राइडिंग इत्यादि गतिविधयों का मज़ा लिया। वही, शाम होते ही मनाली के माल रोड में पर्यटकों की खासी भीड़ जुटनी शुरू हो गई। वही, बीते दिन भी 1500पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे थे और शनिवार शाम तक 2000 पर्यटक वाहनों ने मनाली में दस्तक दी।
पर्यटकों ने साझा किए अपने अनुभव
मनाली पहुंचे पर्यटक आनंद का कहना है की वे 21 तारीख से मनाली पहुंचे हुए है। उनका कहना है कि देश का स्वर्ग मनाली में है और हम इसकों फील करने यहाँ आए हैं। उन्होंने यहां पैराग्लेडिंग की है और जब भी उन्हें मौक़ा मिलता है वे पहाड़ों की तरफ आते है और यहां आकर उन्हें काफी अच्छा लग रहा है।
सिंगापुर से आई पर्यटक सोनिया का कहना है की मौसम काफी अच्छा है, लेकिन बर्फ़बारी देखने की चाह थी वो पूरी नहीं हो पायी। उन्होंने यहाँ आने के लिए अगस्त महीने में ही सारी बुकिंग कर ली थी। वे पहले साल 2019 में यहाँ पहुंचे थे। तब उन्हें यहाँ काफी बर्फ देखने को मिली थी। वे कुछ दिन और यहाँ रहने वाले है उम्मीद है उन्हें आने वाले दिनों में बर्फ़बारी देखने को मिल सकती है।
होटल व्यवसायी काफी खुश
वही, मनाली में बढती पर्यटकों की संख्या से मनाली के होटल व्यवसायी काफी खुश दिखाई दे रहे है। मनाली के होटल मालिक चमन का कहना है कि काफी समय से मनाली में पर्यटकों का इंतज़ार था। अब मनाली के करीब सभी होटल पैक चल रहे है। रोज़ाना हजारो पर्यटक वाहन मनाली पहुँच रहे है और अभी आने वाले दिनों में बर्फ़बारी होगी। तो पर्यटकों की संख्या में और ज्यादा इजाफा होगा।
बढती भीड़ को देखते हुए कुल्लू पुलिस ने भी कसी कमर
क्रिसमस और नए साल के जशन के चलते मनाली में बढती भीड़ को देखते हुए कुल्लू पुलिस ने भी कमर कस ली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने बताया कि पर्यटकों की संख्या मनाली में लगातार बढती जा रही है। इसके लिए मनाली में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई हैं। मनाली में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए 150 पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। जबकि मनाली में लॉ एड ऑर्डर के लिए 100 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। जो मनाली के माल रोड में व्यवस्था को संभालेंगे। इसके अलावा ड्रोन से भी पूरे इलाके पर नज़र रखी जा रही हैं।