By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल में आउटसोर्स भर्ती पर सियासत गरमाई—जयराम ठाकुर ने सरकार पर युवाओं से धोखे का आरोप लगाया
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल में आउटसोर्स भर्ती पर सियासत गरमाई—जयराम ठाकुर ने सरकार पर युवाओं से धोखे का आरोप लगाया
himachalpolitical

हिमाचल में आउटसोर्स भर्ती पर सियासत गरमाई—जयराम ठाकुर ने सरकार पर युवाओं से धोखे का आरोप लगाया

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/11/16 at 8:59 PM
Share
Shimla, 16 November-: हिमाचल प्रदेश में आउटसोर्स भर्ती और “मित्र योजना” को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को जारी बयान में आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार युवाओं से किए गए वादों से पीछे हट रही है और नियमित नौकरियों के नाम पर छलावा कर रही है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनावों से पहले एक लाख सरकारी पद भरने और पाँच लाख रोज़गार उपलब्ध करवाने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद उससे उलट नीतियाँ अपनाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अब बिजली विभाग सहित कई स्थानों पर बिजली मित्र जैसे पद आउटसोर्स आधार पर भरने की तैयारी कर रही है, जबकि युवाओं को नियमित और पेंशन युक्त रोजगार देने का वादा किया गया था।नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि मित्र योजना के तहत युवाओं को नाममात्र का मानदेय दिया जा रहा है, जबकि सरकार के करीबी लोगों को महत्वपूर्ण पदों और सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। ठाकुर के मुताबिक, सरकार ने पक्की नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन नीतियां इसके विपरीत हैं।उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आउटसोर्स एजेंसियों के चयन में पारदर्शिता की कमी है और सरकार के संरक्षण में कुछ प्रभावशाली लोग एजेंसियां संचालित कर रहे हैं। ठाकुर ने दावा किया कि इन एजेंसियों के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया में धांधली और वसूली के आरोप पहले भी उठ चुके हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस मुद्दे पर विपक्ष ने समय-समय पर राज्य सरकार और युवाओं को आगाह किया, लेकिन सरकार ने किसी भी शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण आउटसोर्स से होने वाली नियुक्तियों पर बार-बार प्रश्नचिह्न लगते हैं और माननीय उच्च न्यायालय ने भी एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर टिप्पणियाँ की हैं।नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से मांग की कि वह युवाओं को आउटसोर्स के बजाय नियमित नियुक्तियां दे और चुनावी गारंटियों को बिना देरी पूरा करे। उन्होंने कहा कि मित्र योजना के नाम पर युवाओं को अस्थायी रोजगार देकर उनके भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह अपने घोषित वादों को याद रखें और प्रदेश की बेरोजगार युवाशक्ति को स्थायी, पेंशन-युक्त रोजगार उपलब्ध करवाकर उन्हें भरोसा दिलाएं।

TAGGED: Shimla opposition leader Jai Ram Thakur
Chandrika November 16, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला में शुरू हुआ “एंटी चिट्टा अवेयरनेस अभियान”, सीएम ने दिखाई हरी झंडी
Next Article दिल्ली हाट में जाइका ने उतारे स्वयं सहायता समूहों के पहाड़ी उत्पाद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

शिमला में भाजपा की ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’, कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का आरोप

Ago

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?