By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान
himachalpolitical

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Karuna
Karuna 2 Min Read
Updated 2026/05/24 at 2:33 PM
Share

हमीरपुर  | पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विकास खंड भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होने वाले मतदान के लिए सभी मतदान दलों को रविवार को उनके निर्धारित केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं।

भोरंज के निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि पहले चरण के तहत कुल 92 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर मतदान कराने के लिए 92 मतदान दल तैनात किए गए हैं। प्रत्येक दल में एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारियों को शामिल किया गया है। इस तरह चुनाव ड्यूटी में कुल 368 अधिकारी और कर्मचारी लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस एवं होमगार्ड के 184 जवान तैनात किए गए हैं। सुरक्षा बलों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन की ओर से मतदान कर्मियों को चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। मतदान दलों को चुनाव सामग्री के साथ रवाना किया गया, ताकि समय पर सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और प्रशासन का प्रयास है कि सभी मतदाता निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने मतदाताओं से भी शांतिपूर्ण और अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है।

 

Karuna May 24, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
Next Article ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऑनलाइन पेमेंट से खुला चिट्टा तस्करी का राज, शिमला पुलिस ने पंजाब तक फैले ड्रग नेटवर्क की कमर तोड़ी

Ago

एचजीसीटीए इकाई ने काली पट्टिया बांधकर की गेट मीटिंग, डीपीसी शीघ्र करवाने व डीए एरियर जारी करने की मांग

Ago

नरघोटा में दर्दनाक सड़क हादसा: पंजाब नंबर की कार खाई में गिरी

Ago

हमीरपुर पुलिस ने फरार उद्घोषित अपराधी को दबोचा, अदालत में होगी पेशी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?