By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई
himachalpolitical

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Karuna
Karuna 2 Min Read
Updated 2026/05/24 at 2:41 PM
Share

ऊना  | ऊना नगर निकाय चुनावों के बाद भी जिले में चुनावी प्रचार सामग्री नहीं हटाई गई है। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बावजूद शहरों और कस्बों में पोस्टर, बैनर, होर्डिंग और स्टीकर अब भी लगे हुए हैं। इस लापरवाही को लेकर जिला निर्वाचन विभाग ने सख्त रुख अपनाया है और अब संबंधित प्रत्याशियों व निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से जवाब तलब करने की तैयारी की जा रही है।

जिला प्रशासन के निर्देशों के अनुसार चुनाव परिणाम घोषित होने के एक सप्ताह के भीतर सभी उम्मीदवारों को अपनी प्रचार सामग्री हटानी थी, लेकिन रविवार को तय समयसीमा खत्म होने के बाद भी अधिकांश स्थानों पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। बाजारों, मुख्य चौकों, गली-मोहल्लों और सार्वजनिक स्थलों पर चुनावी प्रचार सामग्री साफ नजर आ रही है।

हालांकि कुछ पार्षदों ने अपने स्तर पर पोस्टर और बैनर हटाने की पहल की है, लेकिन अधिकतर प्रत्याशी प्रशासनिक निर्देशों को गंभीरता से लेते नहीं दिखे। इससे निर्वाचन नियमों की अनदेखी के आरोप भी सामने आने लगे हैं।

गौरतलब है कि 17 मई को ऊना जिले के छह नगर निकायों में चुनाव कराए गए थे। इनमें नगर परिषद संतोषगढ़, मैहतपुर-बसदेहड़ा और नगर पंचायत टाहलीवाल, अंब, दौलतपुर चौक तथा गगरेट शामिल थे। मतदान के बाद उसी शाम चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए गए थे।

जिले के कुल 48 वार्डों में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने जीत के लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाया था। प्रचार के दौरान शहरों और कस्बों में बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए, जबकि दीवारों और बिजली के खंभों तक पर पोस्टर और स्टीकर चस्पा किए गए थे। निर्वाचन नियमावली के मुताबिक चुनाव खत्म होने के बाद निर्धारित अवधि के भीतर इन सभी प्रचार सामग्रियों को हटाना अनिवार्य होता है, ताकि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और सौंदर्य बना रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि प्रशासन ने मामले का संज्ञान ले लिया है। संबंधित एसडीएम के माध्यम से उम्मीदवारों और निर्वाचित प्रतिनिधियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा।

 

Karuna May 24, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

तानाशाही रवैये के खिलाफ कोर्ट जाना पड़ा, जनता कांग्रेस को देगी जवाब : भाजपा विधायक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?