हिमाचल (एकता): मध्यप्रदेश के इंदौर में रविवार शुरू हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह शामिल हुए। जहां उन्होंने यात्रा के दौरान राहुल गांधी को हिमाचली टोपी पहना कर सम्मानित किया। बता दें कि प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य दोनों कई किलोमीटर तक पैदल चलकर इस यात्रा का हिस्सा बने। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि आज राहुल गांधी जी के साथ इस अद्भुत ओर ऐतिहासिक पैदल “भारत जोड़ो यात्रा” में सम्मिलित हुई। “नफरत छोड़ो भारत जोड़ो” जैसे नारो के साथ पद यात्रा आगे बढ़ रही है जिसमें लोगों का जोश देखने लायक है, जनता अपने नेता की एक झलक पाने के लिए उत्सुक है।
आज श्री राहुल गांधी जी के साथ इस अद्भुत ओर ऐतिहासिक पैदल “भारत जोड़ो यात्रा” में सम्मिलित हुई ।
“नफरत छोड़ो भारत जोड़ो” जैसे नारो के साथ पद यात्रा आगे बढ़ रही है जिसमे लोगो का जोश देखने लायक है, जनता अपने नेता @RahulGandhi की एक झलक पाने के लिए उत्सुक है। #BharatJodoYatra 🇮🇳 pic.twitter.com/wl4gN1g9UD
— Pratibha Virbhadra Singh (@virbhadrasingh) November 27, 2022
