मनाली (सचिन शर्मा): मनाली के सोलंग नाला में निर्माणाधीन पुल टूटने का मामला सामने आया है। हालांकि किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बता दें कि पिछले करीब 7 साल से पुल का निर्माण हो रहा था। अब तक पुल का कार्य पूरा नहीं हो पाया था। ग्रामीणों में कार्य पूरा न होने के कारण खासा रोष था। अक्सर सुर्खियों में सोलंग गांव को जोड़ने वाला यह पुल रहा था।
मनाली के सोलंग नाले पर बन रहा निर्माणाधीन पुल गिरा, 7 साल से चल रहा था कार्य
Leave a comment
Leave a comment
