शिमला (एकता): हिमाचल में मुख्यमंत्री के चेहरे को मंजूरी मिलते ही शिमला के चौड़ा मैदान स्थित सिसिल होटल के बाहर प्रतिभा सिंह के समर्थक जमकर नारेबाजी कर रहे हैं।

बता दें कि प्रतिभा सिंह के समर्थक ‘हाईकमान होश में आओ ‘ के नारे लगा रहे हैं। समर्थकों को रोकना पुलिस के लिए मुश्किल की स्थिति बनी हुई है। समर्थकों का कहना है कि पहले सोची समझी साजिश के तहत प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया। अब अनदेखी की जा रही है।
