By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू,नरवाणा में 13 से 17 नवंबर तक होगा आयोजन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू,नरवाणा में 13 से 17 नवंबर तक होगा आयोजन
himachalNews

धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू,नरवाणा में 13 से 17 नवंबर तक होगा आयोजन

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/11/03 at 3:41 PM
Share
राहुल चावला,धर्मशाला(TSN): क्रिकेट विश्व कप के 5 मैचों के सफल आयोजन के बाद दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए पहचान रखने वाला धर्मशाला शहर एक बार फिर बड़ी मेजबानी के लिए तैयार हैं। धर्मशाला के नरवाणा पैराग्लाइडिंग साइट पर प्री एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग कप का आयोजन किया जा रहा हैं। इसका आयोजन 13  से 17 नवंबर तक किया जाएगा। वहीं प्रशासन और नरवाणा क्लब के सदस्य इस आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए है, इतने बड़े स्तर का आयोजन धर्मशाला शहर में एक बार फिर चार चांद लगाने जा रहा हैं।
धर्मशाला के एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने कहा कि धर्मशाला स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित हो रहा हैं। इस शहर में जहां स्पोर्ट्स अथॉरिटी सेंटर है, खूबसूरत एचपीसीए मैदान हैं। वहीं इस क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग की बहुत सी साइट भी है और लोग पैराग्लाइडिंग को पसंद भी करते हैं। उन्होंने कहा कि प्री एक्यूरेसी पैराग्लाइडिंग कप नरवाणा पैराग्लाइडिंग साइट पर किया जा रहा हैं। यह साइट बहुत अच्छी विकसित हुई हैं, उन्होंने कहा कि देश-विदेश के पायलट यहां शिरकत करने के लिए पहुंचे रहे हैं और कहीं ना कहीं एक ऐसा क्षेत्र आकर्षण का केंद्र बनता हैं। उन्होंने कहा कि पैराग्लाइडिंग को लेकर भी लोगों में बहुत क्रेज़ हैं, लगातार इंक्वारी आ रही हैं। वहीं इस आयोजन से धर्मशाला में पर्यटन क्षेत्र में भी बढ़ावा होगा।
बता दें कि जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीप नरवाणा पैराग्लाइडिंग साइट में धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप का आयोजन 13 से 17 नवंबर तक किया जाएगा। इवेंट में भारत, नेपाल और स्पेन के पैराग्लाइडर पायलटों समेत आर्मी, पैरामिल्ट्री फोर्सिस के जवान भी भाग लेंगे। इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी हैं। अब तक 54 पायलटों ने इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन करवाई है, जिसमें से 14 आवेदन आर्मड फोर्सिस से आर्मी एडवेंचर विंग ने करवाए हैं, वहीं पैरामिल्ट्री फोर्सिस की ओर से भी आवेदन किए गए हैं।
धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप का आयोजन नरवाणा एडवेंचर क्लब की ओर से करवाया जा रहा हैं। बता दें कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के बाद धर्मशाला के नरवाणा में धौलाधार पैराग्लाइडिंग एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप के आयोजन से निश्चित तौर पर क्षेत्र सहित जिला में पर्यटन विकास को गति मिलेगी। मैचों से पहले मंद पड़े पर्यटन कारोबार में उछाल आएगा।
TAGGED: Dharamshala, Dhauladhar, Narwana, paragliding, pre-world cup, Preparations
admin November 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सुंदरनगर की महिलाए बैग बनाकर और कपडे़ सिलाई कर कमा रही लाखों..2 माह में कमाए 2 लाख
Next Article बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग साइट से राह भटक चुके विदेशी पायलटों को ढूढ़ने में मिली सफ़लता,10 दिन से चला था सर्च अभियान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?