बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: मंडी में 24 सितंबर को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवा संकल्प रैली को लेकर सदर भाजपा की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। मंगलवार को सर्किट हाउस बिलासपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुभाष ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। वहीं इसके अलावा हमीरपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र के प्रभारी एवं भाजपा नेता असीम गोयल ने विशेष रूप से शिरकत की।
इस दौरान उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की युवा संकल्प रैली में जरूर भाग ले। उन्होंने कहा कि मंडी में होने वाली भारतीय जनता युवा मोर्चा की रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि इस रैली में सैकड़ों युवाओं की भीड़ उमड़ेगी। वहीं सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भी इस रैली में अपनी बढ़-चढ़कर भूमिका निभाएंगे। उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि मंडी में होने वाली रैली में बढ़-चढ़कर भाग ले। उधर, इस मौके पर सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने युवाओं से आह्वान किया कि इस ऐतिहासिक रैली में बढ़-चढ़कर भाग ले।
