संजु चौधरी,शिमला: कांग्रेस को कर्नाटक में मिली जीत के बाद देश भर में जश्न मनाया जा रहा हैं। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इन दिनों शिमला में है और कर्नाटक में मिली जीत के बाद वे शनिवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंची। यहां पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित अन्य मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कर्नाटक की जनता का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने पूरे देश में यह संदेश दे दिया हैं जो राजनीति जनता चाहती है वह वह समस्याओं के समाधान की राजनीति चाहती हैं म उनके मुद्दों पर बात होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल में भी और कर्नाटक में भी महंगाई, विकास और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को लेकर प्रचार किया। कर्नाटक और हिमाचल ने यह बता दिया है कि ध्यान भटकाने की राजनीति नहीं चलेगी। कर्नाटक की जनता ने अपना अपना ध्यान एकदम केंद्रित रखा। अपने मुद्दों पर रखा और ऐसा निर्णय लिया जो भ्रष्ट सरकार थी उसे निकाल बाहर फेंका। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राहुल गांधी की अध्यक्षता में यह चुनाव लड़ा गया हैं।
राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्र राहुल गांधी ने कर्नाटक से निकाली थी। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष 1 महीने से कर्नाटका में रहे ओर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने परिश्रम किया। उनके प्रयासों से ही जीत हासिल हुई हैं। उन्होंने कहा कि बहुत बड़ी जिम्मेवारी कांग्रेस को मिली हैं जो वादे किए हैं जो गरंटिया दी हैं उन्हें पूरा करने के लिए काम किया जाएगा।
