By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर में जेबीटी प्रशिक्षुओं का विरोध प्रदर्शन,जेबीटी भर्ती में बीएड उम्मीदवारों को शामिल किए जाने का जताया विरोध
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हमीरपुर में जेबीटी प्रशिक्षुओं का विरोध प्रदर्शन,जेबीटी भर्ती में बीएड उम्मीदवारों को शामिल किए जाने का जताया विरोध
himachalNews

हमीरपुर में जेबीटी प्रशिक्षुओं का विरोध प्रदर्शन,जेबीटी भर्ती में बीएड उम्मीदवारों को शामिल किए जाने का जताया विरोध

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/03/15 at 12:32 AM
Share
 अरविंदर सिंह,हमीरपुर: जेबीटी भर्ती में बीएड उम्मीदवारों को शामिल किए जाने के विरोध में जिला मुख्यालय हमीरपुर में जेबीटी प्रशिक्षुओं ने मंगलवार को विरोध रैली निकाली। भोटा चौक हमीरपुर से यह विरोध रैली शुरू हुई और मुख्य बाजार से होते हुए गांधी चौक पहुंची। इस दौरान जेबीटी प्रशिक्षुओं ने शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बीएड उम्मीदवारों को जेबीटी भर्ती से बाहर किए जाने की मांग प्रदर्शन के माध्यम से उठाई। जेबीटी प्रशिक्षुओं का तर्क हैं कि पूर्व के भाजपा सरकार में उनके साथ अन्याय हुआ हैं जिसके चलते जेबीटी बेरोजगार संघ ने चुनाव में भी कांग्रेस का हर कदम पर पूर्ण सहयोग किया हैं, लेकिन वर्तमान में जेबीटी बैच वाइज भर्ती में बीएड उम्मीदवारों को मौका दिया जा रहा हैं जबकि हाईकोर्ट में अभी तक इस मामले में स्टे है और सुप्रीम कोर्ट में भी उक्त मामला अभी विचाराधीन हैं।
 प्रशिक्षुओं का दावा है कि जेबीटी और बीएड का मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन हैं, ऐसे में टेट सर्टिफिकेट किस अवधि का दिखाया जा रहा हैं, इसको लेकर भी संशय है। नवंबर 2022 में भर्ती नियमों में बदलाव किया गया था जिसके चलते टेट की अनुमति बीएड प्रशिक्षुओं को दी गई थी लेकिन उसके बाद से अभी तक टेट की कोई परीक्षा आयोजित नहीं हुई हैं। जेबीटी प्रशिक्षित बेरोजगार संघ के पदाधिकारियों ने बीएड उम्मीदवारों के दस्तावेजों की सही ढंग से जांच करने की भी मांग उठाई हैं।
जेबीटी प्रशिक्षु विनोद का कहना है कि जेबीटी की भर्ती में बीएड उम्मीदवारों को पात्र ना किया जाए। उन्होंने कहा कि अभी तक मामला कोर्ट में लंबित है ऐसे में सरकार को इस पर विचार करना चाहिए कि इन उम्मीदवारों को जेबीटी की भर्ती में मौका ना दिया जाए। उन्होंने कहा कि टेट की परीक्षा पर स्टे लगा हुआ था नवंबर 2022 में इसके लिए अनुमति मिली है लेकिन उसके बाद टेट की कोई परीक्षा आयोजित नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि भर्ती में बीएड उम्मीदवारों की ओर स्व पेश किए जा रहे टेट सर्टिफिकेट की भी जांच होनी चाहिए।
TAGGED: B.Ed, expressed, hamirpur, JBT, Protest, recruitment
admin March 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अब ट्रैकिंग पर जाने से पहले कर ले ये काम नहीं तो बढ़ सकती हैं परेशानी
Next Article औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में कबाड़ को लेकर मारामारी नए व पुराने स्क्रैप डीलर आमने-सामने
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?