By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 26 दिसंबर को बिलासपुर में होगा जन-जागरूकता अभियान, 500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 26 दिसंबर को बिलासपुर में होगा जन-जागरूकता अभियान, 500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था
himachalNews

26 दिसंबर को बिलासपुर में होगा जन-जागरूकता अभियान, 500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/12/23 at 7:18 PM
Share
Bilaspur, Subhash-:मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश भर में चल रहे एंटी-चिट्टा जन-जागरूकता अभियान के तहत 26 दिसंबर को जिला मुख्यालय बिलासपुर में भव्य एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
मंगलवार को आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा तथा यातायात प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवंबर 2025 को शिमला से प्रदेश स्तरीय एंटी-चिट्टा अभियान की शुरुआत की गई थी, जिसकी कड़ी के रूप में अब बिलासपुर में यह वॉकाथॉन आयोजित की जा रही है।उन्होंने बताया कि वॉकाथॉन में जिला बिलासपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, महिला एवं युवक मंडल तथा समाज के विभिन्न वर्गों से लगभग 15 हजार लोगों के भाग लेने की संभावना है। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को चिट्टा जैसे घातक नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज की दिशा में जन-जागरूकता बढ़ाना है।
यह वॉकाथॉन पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र), बिलासपुर से आरंभ होकर सिंथेटिक स्पोर्ट्स ग्राउंड, लुहणू में संपन्न होगी।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए लगभग 500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। वॉकाथॉन के रूट में बॉयज स्कूल मेन गेट, हवा घर, संजू फर्नीचर शॉप, गुरुद्वारा चौक, हॉटस्पॉट रेस्टोरेंट, मस्जिद चौक, गर्ल्स स्कूल, बिजली कार्यालय, लुहणू बाइफरकेशन और इंडोर स्टेडियम होते हुए सिंथेटिक ग्राउंड लुहणू शामिल है।प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वॉकाथॉन के दौरान जारी ट्रैफिक निर्देशों का पालन करें और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दें।
TAGGED: Bilaspur anti chitta awareness
Chandrika December 23, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नकली पुलिस बनकर हरिपुरधार पहुंचे दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस बरामद
Next Article छौहारा ब्लॉक की पंचायतों को आपदा प्रबंधन के लिए सशक्त किया गया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

जुखाला कॉलेज में संकाय बहाली की मांग पर आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी धरना जारी रखने का ऐलान

Ago

हिमाचल सरकार ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए जारी किए 212 करोड़ रुपये, कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत

Ago

पीएम श्री आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा में सजा एलुमनी मिलन समारोह, पूर्व छात्रों को किया सम्मानित

Ago

अमरनाथ यात्रा सेवा के लिए नूरपुर से सेवादारों का जत्था पहलगाम रवाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?