By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शक्तिपीठ मां नयना के दर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगा आरओ का शुद्ध जल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शक्तिपीठ मां नयना के दर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगा आरओ का शुद्ध जल
himachalReligion

शक्तिपीठ मां नयना के दर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध होगा आरओ का शुद्ध जल

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/10/15 at 5:06 PM
Share

बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीनयनादेवी में आने वाले श्रद्धालु अब आरओ वाटर प्योरिफायर का शुद्ध जल पी सकेंगे।इस बाबत मंदिर न्यास प्रशासन की ओर से आरओ प्लांट की स्थापना को लेकर कवायद चल रही है।योजना के तहत पूरे मंदिर क्षेत्र के चुनिंदा स्थानों के अलावा न्यास द्वारा संचालित विश्राम गृहों और मंदिर भवन में आरओ वाटर प्योरिफायर लगाए जाएंगे।यह प्रदेश का पहला ऐसा शक्तिपीठ होगा जहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आरओ वाटर प्योरिफायर लगे होंगे।

मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम नयनादेवी धर्मपाल चौधरी ने बताया कि योजना का खाका तैयार कर लिया गया है।जल्द ही आरओ वाटर प्योरिफायर योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।योजना के पूरे मंदिर क्षेत्र में चयनित जगहों पर आरओ वाटर प्योरिफायर लगाए जाएंगे। मंदिर भवन व विश्राम गृहों में भी श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि आरओ प्लांट लगाया जाएगा जिससे पूरे एरिया में स्थापित आरओ वाटर प्योरिफायर को कनेक्ट किया जाएगा। आरओ प्लांट में एक बड़ा पेयजल टैंक निर्मित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के मुख्य रास्तों में पानी के नल की सहूलियत उपलब्ध है मगर आने वाले समय में श्रद्धालुओं को आरओ वाटर प्योरिफायर की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। योजना पर कार्य शुरू कर दिया गया है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जाएगी ये व्यवस्था

धर्मपाल चौधरी के अनुसार मंदिर न्यास प्रशासन हिमाचल समेत बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है।एयरपोर्ट की तर्ज पर बेहतर टॉयलेट फैसिलिटी उपलब्ध करवाने के लिए योजना का खाका तैयार कर लिया गया है।इसके तहत बस स्टैंड पर और तीन कपाली कुंड के पास भी आधुनिक शौचालय निर्मित किए जा रहे हैं,जबकि ढाई करोड़ लागत से निर्माणाधीन अराईवल हॉल में भी टॉयलेट फैसिलिटी उपलब्ध होगी।उन्होंने बताया कि अभी अराईवल हॉल की छत का काम जारी है।आने वाले समय में डेढ़ हजार की कैपेसिटी वाले अराईवल हॉल में श्रद्धालुओं को विश्राम की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही एलईडी के जरिए मां नयना की आरती व भजन कीर्तन देखने की सुविधा प्रदान की गई है जिसके तहत कपाली कुंड, बस स्टैंड और मंदिर एरिया में पार्किंग के पास स्थापित की गई हैं।

मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मपाल चौधरी ने बताया भवन में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा उपलब्ध नयनादेवी मंदिर के लंगर भवन में कोल्ड स्टोर तैयार कर लिया गया है।इसका लाभ यह होगा कि खाद्य वस्तुओं को कोल्ड स्टोर में सुरक्षित रखा जा सकेगा। लंगर भवन के विस्तारीकरण की भी योजना है जिसके लिए खाका तैयार किया जा रहा है।लंगर में बनने वाले बे्रकफास्ट, लंच व डीनर की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की गई है। खुद एसडीएम हर स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

TAGGED: Bilaspur shaktipeeth naina devi
Chandrika October 15, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस विधायक ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री पर कसे तंज..बोले उचित नहीं समझा मेडिकल कॉलेज नाहन का दौरा
Next Article पट्टा पंचायत की 17 सोलर लाइट्स की बैंटरियों पर चोरो ने किया हाथ साफ
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन को लेकर वन विभाग सतर्क, डलहौजी में विशेष टीमें गठित

Ago

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?