राकेश, ऊना: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की सरगर्मियां तेज हो चली है। प्रत्येक राजनीतिक दल ने अपने प्रत्येक मोर्चा को चुनावी रणभूमि में उतार दिया है। भाजपा की ओर से भी महिला मोर्चा के साथ ही अनुसूचित जाति मोर्चा को चुनावी मैदान में उतारा गया है। सोमवार को ऊना जिला के विधानसभा कुटलैहड़ में बीजेपी की ओर से अनुसूचित जाति मोर्चा का स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किया गया ।
इस सम्मेलन में राज्य सभा सासंद सिकंदर कुमार और हिमाचल सह प्रभारी दवेंद्र राणा ने शिरकत की जबकि ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर भी कार्यक्रम में साथ में मौजूद रहे। इस सम्मेलन में बीजेपी वक्ताओं ने केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों और जनहित के कार्यों को जनता के समक्ष रखा ओर दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में फिर से बीजपी की सरकार बनने जा रही है।
इस अवसर पर उन्होंने लोगों को घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की विकासशील योजनाओं की जानकारी देने की बात कही। सिकंदर कुमार ने कहा है की वह प्रदेश भर का दौरा कर रहे है ओर इस दौरान लोगों का बीजपी में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग जय राम सरकार के विकास कार्यों से काफी खुश है। वहीं वीरेंद्र कंवर ने कहा की लोगों का सम्मेलन में उमड़ा सैलाब यह बता रहा है की हिमाचल में बीजपी की सरकार फिर से बन रही है। इसके सतग ही साथ ही उन्होंने कांग्रेस के दो फाड़ होने की बात भी कही।
