ऊना (राकेश): ऊना की स्वां नदी में नहाने के लिए गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक चार दोस्त नदी में नहाने के लिए उतरे थे जिनमें से दो दोस्त नहाकर बाहर आ गए जबकि दो दोस्त नदी में ही नहाते रहे। युवकों ने कुछ समय बाद नदी से बाहर आने की बात कही थी ऐसे में जब दो अन्य दोस्तों ने उन्हें वापिस जाकर देखा तो वह वहां पर नहीं थे। ऐसे में युवकों की तलाश शुरू की गई और तुरंत इसकी सूचना परिवार वालों को दी गई।
मौके पर पहुंचे आसपास के गांव के लोगों ओर दमकल विभाग के कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार घर से यह युवक जिम जाने के लिए आए थे लेकिन जिम बंद होने के कारण स्वां नदी में नहाने उत्तर गए ओर नदी में डूबने से उनकी मौत हो गई। अधिकारियों से मिली सूचना के आधार पर जिन युवकों की नदी में डूबने से मौत हुई है उनकी उम्र 15 से 16 साल है। मृतक दोनों युवक हरोली विधानसभा के भदशाली गावं के है।
