सोलन (एकता): 7 साल की मासूम के साथ दरिंदगी की हद पार करने वाले आरोपी को कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। आखिरकार 6 साल बाद (2017) मासूम बच्ची को न्याय मिलने जा रहा है। बता दें कि मंगलवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश के बहुचर्चित बद्दी में बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखा। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया गया। आरोपी की ओर से फास्ट ट्रैक कोर्ट सोलन द्वारा सुनाई गई मौत की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई।
जानिए पूरा मामला
साल 2017 में प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में 7 साल की मासूम बच्ची की किडनैप के बाद रेप करके गला घोंटकर हत्या कर दी। दरिंदगी की हदें पार करते हुए बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी का टुकड़ा भी डाला गया था। आरोपी उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला का रहने वाला है। अदालत में आरोपी को IPC की धारा-302, 376 व पॉक्सो एक्ट की धारा-10 के तहत सजा सुनाई है।
