सोलन :योगेश शर्मा (TSN)-सरकार द्वारा लगातार लोगों से आग्रह किया जा रहा है कि वे लोग ई-केवाईसी करवाएं ताकि इसका लाभ आने वाले समय में लोगों को मिल सके । जिला सोलन में भी अभी तक 75% लोग ही ई केवाईसी करवा पाए हैं।अब इसको लेकर 30 नंवबर अंतिम तिथि रखी गई है।
सोलन जिला में लगातार इसको लेकर एक मुहिम के तहत कार्य किया जा रहा है,लेकिन अभी भी कुछ लोग इसको लेकर कार्य नहीं कर रहे हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग सोलन जिला के नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि जिला सोलन में 75% लोग ही अभी तक ई केवाईसी करवा पाए हैं। उन्होंने राशन कार्ड लाभार्थियों से आग्रह किया है कि वे लोग जल्द से जल्द अपनी राशन कार्ड की ई केवाईसी करवाए ताकि उन्हें इसके माध्यम से मिलने वाली सुविधा प्राप्त हो सके । उन्होंने कहा कि यदि 30 नवंबर तक अब लाभार्थी ई केवाईसी नहीं करवाते हैं तो उनके राशन कार्ड अस्थाई रूप से ब्लॉक कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सर्वर डाउन होने के चलते लोगों को खासा परेशानी का सामना पिछले दिनों करना पड़ा,लेकिन अब सरकार ने इसको लेकर 30 नवंबर तक का समय बढ़ा दिया गया है। बता दें कि सोलन जिला में करीब 4 लाख राशन कार्ड लाभार्थी है जिसमें से 3,20,000 लाभार्थी अभी तक ई केवाईसी करवा चुके हैं।
