शिमला : कमल भारद्वाज (TSN) प्रदेश सरकार के जनजातीय क्षेत्रों में ईंधन की लकड़ी पर सब्सिडी देने का फैसले को लेकर विधायक रवि ठाकुर ने सरकार और सीएम का आभार व्यक्त किया है ।इस दौरान रवि ठाकुर ने विधायक रवि ठाकुर ने ना तोड़ में संशोधन को लेकर राज्यपाल के पास गई फाइल अभी तक पास न होने को लेकर भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए जनजातीय क्षेत्र के साथ भाजपा पर पराया रवैया अपनाने का आरोप लगाया है ।
विधायक रवि ठाकुर ने बताया कि सुदूर जनजातीय क्षेत्रों में ईंधन की लकड़ी जीवन यापन के लिए बेहद जरूरी है । ऐसे में सरकार ने एक बड़ी राहत इलाके की जनता को दी है । उन्होंने कहा कि जहां अब तक जिस मात्रा की इंधन लकड़ी के लिए ₹1400 से ₹1500 चुकाने पड़ते थे, अब उसके लिए केवल 805 रुपए चुकाने होंगे । रवि ठाकुर ने सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि जनजातीय क्षेत्र के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार का रवैया पंडित नेहरू और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जैसा रहा है, जिन्होंने जनजातीय क्षेत्र के विकास के लिए काम किया और लाहौल स्पीति जैसे सुदूर इलाके पहुंच कर बड़ा संदेश दिया ।
भाजपा का जनजातीय क्षेत्र के लिए हमेशा रहा पराया रवैया
वहीं राजभवन से नौ तोड़ के नियमों में संशोधन को लेकर भेजी गई फाइल पास न होने पर जनजातीय क्षेत्र के विधायक रवि ठाकुर ने भाजपा पर निशाना साधा है । उन्होंने कहा कि तीन बार राज्यपाल के पास सरकार की ओर से नौ तोड़ में संशोधन को लेकर फाइल भेजी है,इसके अलावा सरकार और जनजातीय क्षेत्र के प्रतिनिधि भी कई बार राज्यपाल से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन अभी तक फाइल क्लियर नहीं हुई है । इस दौरान रवि ठाकुर ने भाजपा को आड़े हाथ लिया और जनजातीय क्षेत्र साथ हमेशा पराया रवैया रखने का भी आरोप लगाया । रवि ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि अनुसूचित जनजातीय क्षेत्र के लिए अलग से बजट का प्रावधान करें मगर केंद्र ने जनजातीय क्षेत्रों का सेंसस भी सही तरीके से नहीं किया ।
