By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: ब्यास सदन के राहत शिविर में शरणार्थी शराब पीकर मचा रहे हुडदंग…डीसी ने शिविर खाली करने को कहा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > ब्यास सदन के राहत शिविर में शरणार्थी शराब पीकर मचा रहे हुडदंग…डीसी ने शिविर खाली करने को कहा
himachalNews

ब्यास सदन के राहत शिविर में शरणार्थी शराब पीकर मचा रहे हुडदंग…डीसी ने शिविर खाली करने को कहा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/08/11 at 10:52 AM
Share

मंडी : धर्मवीर -ब्यास सदन के राहत शिविर में रह रहे बाढ़ प्रभावित शराब पीकर हुडदंग मचाकर उन्हें दी जा रही मदद का गलत फायदा उठा रहे हैं। इन हुडदंगियों के कारण अब शिविर में रहने वाले दूसरे लोगों के लिए भी परेशानी पैदा हो गई है। डीसी मंडी ने हुडदंगियों को शिविर खाली करने को कह दिया है।

बता दें कि बीती 9 और 10 जुलाई को आई बाढ़ के कारण भ्यूली कॉलोनी के 58 घर इससे प्रभावित हुए थे। यहां के करीब 250 प्रभावितों को जिला प्रशासन ने बीते एक महीने से ब्यास सदन में राहत शिविर लगाकर शरण दे रखी है। इस राहत शिविर में इन सभी के रहने और खाने की सारी व्यवस्था प्रशासन की तरफ से की गई है। लेकिन कुछ लोग यहां पर रोजाना शराब पीकर हुडदंग मचा रहे हैं। इसकी शिकायत डीसी मंडी के पास पहुंची। आज यह सभी प्रभावित डीसी मंडी के पास फरियाद लेकर पहुंचे थे कि इन्हें वहां से न निकाला जाए। इनका कहना है कि अगर इन्हें निकाला जा रहा है तो फिर प्रशासन बताए कि इनके लिए कौन सा दूसरा स्थान चिन्हित किया गया है। क्योंकि जहां पर ये लोग रह रहे थे वो स्थान अब रहने लायक नहीं बचा है। इनका कहना है कि कुछ लोगों की गलती की सजा सभी को न दी जाए और प्रशासन किसी दूसरे स्थान पर रहने की व्यवस्था करे। इन्होंने अब तक प्रशासन की तरफ से मिली मदद के लिए आभार भी जताया है।

वहीं, जब डीसी मंडी अरिंदम चौधरी से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि जो लोग शराब पीकर हुडदंग मचा रहे हैं उन्हें यहां से जाने के लिए कहा गया है। यदि इन लोगों के पास शराब पीने के लिए पैसे हैं तो फिर रहने-खाने का इंतजाम भी खुद करें। राहत शिविर में इस तरह की हरकत बर्दाशत नहीं की जाएगी। भ्यूली में जहां पर ये लोग रह रहे थे वहां 90 प्रतिशत मकान पूरी तरह से सुरक्षित हैं और वहां पर कोई खतरा नहीं है।

Chandrika August 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बड़ा भंगाल से एयरफोर्स ने एयरलिफ्ट किए डॉक्टर और घायल लोग,कार्य के लिए 15 अगस्त को जिला प्रशासन देगा सम्मान
Next Article चंबा जिला का एकमात्र आयुर्वेदिक अस्पताल बालू बना मरीजों की पहली पसंद,योग और आयुर्वेद से हो रहा रोगों का निदान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केएनएच शिफ्टिंग विवाद गरमाया, भाजपा ने सरकार को घेरा

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?