By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading:
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal >
himachalNews

प्रदेशभर में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के लिए बनाया गया वॉर रूम, सोशल मीडिया निभा रहा अहम भूमिका- अटवाल

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/07/12 at 10:01 AM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज -हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है । इस बीच हिमाचल प्रदेश पुलिस बीते 72 घंटों से भी ज्यादा वक्त से लगातार लोगों को रेस्क्यू करने में लगी हुई है । हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में फंसे लोगों के साथ संपर्क करने के लिए पुलिस निदेशालय में वॉर रूम स्थापित किया गया है ।

200 से ज्यादा लोगों को किया रेस्क्यू

हिमाचल प्रदेश की कार्यकारी डीजीपी सतवंत अटवाल त्रिवेदी खुद पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं । लोगों को रेस्क्यू करने में सोशल मीडिया भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है । सोशल मीडिया के जरिए न केवल आम जनता तक त्वरित जानकारी पहुंचाई जा रही है, बल्कि लोग अपने परिजनों की मदद के लिए भी पुलिस तक सोशल मीडिया के जरिए पहुंच पा रहे हैं । डीजीपी सतवंत अटवाल त्रिवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशों पर पुलिस लगातार काम में जुटी हुई है । उन्होंने कहा कि पुलिस अब तक 200 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर चुकी है । उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है । पुलिस के अधिकारी और जवान लगातार काम में जुटे हुए हैं । उन्होंने कहा कि चंद्रताल लेक में फंसे पर्यटकों को रेस्क्यू करने के लिए हेलीकॉप्टर भेजा गया था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से फिलहाल टला है । जैसे ही मौसम साफ होगा, वैसे ही सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा । उन्होंने कहा कि पुलिस सभी स्थानों पर तैनात हैं और फंसे हुए लोगों के साथ संपर्क कर रही है । मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू खुद जिला कुल्लू और मंडी का हवाई निरीक्षण करके लौटे हैं और भुंतर से पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ।

TAGGED: Shimla DGP Satwant Atwal
Chandrika July 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article
Next Article
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?