ऊना (राकेश): तकनीकी के युग में जहां इंसान इंटरनेट सेवाओं का इस्तेमाल अपनी सहूलियत के लिए कर रहा है तो वहीं इंटरनेट कभी कभार उनकी परेशानियों की बड़ी वजह भी बन रहा है। सतर्कता से इसका इस्तेमाल ना करना भी व्यक्ति को कभी कभार महंगा पड़ जाता है। ऐसा ही वाक्य ऊना में भी पेश आया है जहां जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव रायंसरी में एक व्यक्ति कुलभूषण शर्मा को शातिर ने फोन कर उनके खाते से 1 लाख रुपया उड़ा दिया।
शातिर ने उन्हें फोन पर बताया कि उनके बिजली के मीटर में कुछ खराबी है जिस वजह से आप का बिल ज्यादा आता रहेगा। अगर आपको इसे ठीक करवाना है तो मैं आपको 10 रुपए में इसे ठीक कर दूंगा तो उस व्यक्ति के हां करने पर व्यक्ति के फोन पर एक मैसेज आया। उस ओटीपी को उसे शातिर ने लेकर उनके खाते से करीब एक लाख रुपए उड़ा लिए। जैसे ही उन्हें धोखाधड़ी होने का अंदेशा हुआ तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत के बाद जिला मुख्यालय पर स्थापित किए गए साइबर सेल के कर्मचारियों व अधिकारीयों ने करीब तीन माह बाद कड़ी मेहनत करते हुए मामले को सुलझा लिया ओर कुलभूषण को उनका पैसा वापस दिलवाया है। पैसा मिलने कुलभूषण शर्मा खुश है और पुलिस का आभार जता रहे है। साथ ही लोगों से अपील कर रहे है की अगर कोई भी व्यक्ति साइबर क्राइम की ठगी का शिकार होता हैं तो तुरंत पुलिस की मदद ले।
वहीं एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि साइबर क्राइम के मामले में एक व्यक्ति के खाते से एक लाख रुपए निकाले गए थे जो की साइबर टीम की मदद से करीब तीन माह बाद उसके खाते में वापिस आ गए है। उन्होंने कहा की किसी व्यक्ति के साथ अगर ऐसी धोखाधड़ी सामने आती है तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी के भी साथ अपना बैंक डिटेल या कोई और जानकारी सांझा ना करें।
