By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जाखू मंदिर ट्रैकिंग एवं स्वच्छता अभियान में रोवर्स-रेंजर्स ने दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > जाखू मंदिर ट्रैकिंग एवं स्वच्छता अभियान में रोवर्स-रेंजर्स ने दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश
himachalNews

जाखू मंदिर ट्रैकिंग एवं स्वच्छता अभियान में रोवर्स-रेंजर्स ने दिया स्वच्छता और सेवा का संदेश

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/08/19 at 5:49 PM
Share

Summer express/शिमला, संजू-:  कोटशेरा कॉलेज की रोवर्स एंड रेंजर्स यूनिट द्वारा बुधवार को शिमला के प्रसिद्ध जाखू मंदिर तक ट्रैकिंग एवं स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना, सेवा भाव तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। अभियान में यूनिट के कुल 31 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें 14 रोवर्स और 17 रेंजर्स शामिल रहे।कार्यक्रम का संचालन रेंजर्स लीडर डॉ. दिव्या चौहान तथा अध्यक्ष सुजल गौतम के मार्गदर्शन में किया गया। ट्रैक की शुरुआत कोटशेरा कॉलेज परिसर से हुई। पूरे मार्ग के दौरान सदस्यों में विशेष उत्साह देखने को मिला। टीम के सदस्यों ने सामूहिक रूप से गीत गाते हुए यात्रा को आनंदमय बनाया, जिसका नेतृत्व अध्यक्ष सुजल गौतम ने किया। सुहावने मौसम और आपसी सहयोग ने ट्रैकिंग अनुभव को और यादगार बना दिया।

लगभग दोपहर 2 बजे दल जाखू मंदिर पहुँचा। मंदिर में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के बाद रोवर्स एवं रेंजर्स ने विभिन्न सेवा गतिविधियों में सक्रिय योगदान दिया। सदस्यों ने श्रद्धालुओं को पानी वितरित किया, भंडारे में बर्तनों की सफाई में सहयोग किया तथा मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सफाई अभियान चलाया।अभियान के दौरान सदस्यों ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को स्वच्छता तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने और कचरा निर्धारित स्थानों पर डालने का आग्रह किया।इस आयोजन ने विद्यार्थियों में एकता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत किया। रोवर्स एंड रेंजर्स यूनिट का यह प्रयास सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

TAGGED: Shimla Jakhu Temple trek and cleanliness drive
Chandrika August 19, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ओबीसी आयोग में गैर-ओबीसी सदस्यों की नियुक्ति पर भड़का भाजपा ओबीसी मोर्चा
Next Article मंडी में फीस बढ़ोतरी और छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर ABVP का अनोखा प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कांग्रेस की गुटबाजी फिर उजागर, ठियोग विवाद से 2027 की टिकट जंग के संकेत : भाजपा

Ago

मंडी में फीस बढ़ोतरी और छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर ABVP का अनोखा प्रदर्शन

Ago

ओबीसी आयोग में गैर-ओबीसी सदस्यों की नियुक्ति पर भड़का भाजपा ओबीसी मोर्चा

Ago

पंजाब से बाइक पर कांगड़ा पहुंच रहे हजारों श्रद्धालु, यातायात व्यवस्था पर बढ़ा दबाव

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?