संजीव महाजन,नूरपुर: हिमाचल में रेल विस्तार के लिए इस बार केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल को करोड़ो की सौगात दी हैं। केंद्र की ओर से पठानकोट- जोगिंदर नगर रेलवे के लिए 1838 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं जिससे इस रेल लाईन का निर्माण होगा। यह जानकारी कांगड़ा-चंबा लोकसभा सांसद किशन कपूर (भाजपा) ने नूरपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने कहा की संबंधित विभाग अमृत भारत रेलवे योजना के तहत यह कार्य होंगे।
कपूर ने कहा कि विभाग के फिरोजपुर मंडल की बैठक में उन्होंने पठानकोट -जोगिंदर नगर रेलवे लाइन की अपग्रेडेशन का मुद्दा उठाया था। उन्होंने उक्त रेलवे लाइन के ब्राडगेज का मुद्दा भी उठाया हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए शिमला रेलवे की तर्ज पर पठानकोट-जोगिंदर नगर रेलवे में डिब्बों को आकर्षक बनाने के लिए उन्होंने मुद्दा उठाया। उन्होंने कांगड़ा घाटी के लिए विभाग की ओर से 2 एसी कोच स्वीकृत करवाए हैं।
किशन कपूर ने कहा कि उन्होंने विभाग से अनुरोध किया कि डिब्बों में ग्लास (शीशा) यानी विस्टाडोम कोच चलाये जाएं ताकि रेलवे के माध्यम से हिमाचल पहुंचने वाले पर्यटक कांगड़ा घाटी की मनमोहक वादियों का लुत्फ ले सके। उन्होंने बताया कि पठानकोट-जोगिंदर नगर रेलवे लाइन के तहत नए रेलवे स्टेशन के विकास ओर 96 साल पुराने अंतरजातीय चक्की रेलवे पुल का निर्माण भी होगा। चक्की रेलवे पुल के निर्माण सहित पपरोला, कांगड़ा ओर जोगिंदर नगर में 3 नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे।
किशन कपूर ने कहा की चक्की सड़क पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही पिछले 6 माह से बंद हैं जो एक गंभीर विषय हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री को उक्त पुल का विषय लिखित पत्राचार कर ध्यान में लाया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का तथा नगर परिषद के अशोक शिबू मौजूद रहे।
