कुल्लू/मनमिन्दर अरोड़ा- जिला कुल्लू के बंजार में ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ फेम वैभवी उपाध्याय का सड़क हा+दसे में जान चली गयी |उस समय वैभवी के मंगेतर जय सुरेश गांधी भी मौजूद थे |घटना में उन्हें हलकी चोटे आई | जिसका उपचार बंजार अस्पताल में किया गया |
मंगेतर जय सुरेश गांधी भी थे साथ
मिली जानकारी के मुताबिक़ अभिनेत्री वैभवी अपने मंगेतर जय सुरेश गांधी के साथ उनकी फोर्गाचुनर गाड़ी में बंजार की तीर्थन घाटी में घुमने के लिए जा रहे थे । उसी दौरान बंजार के पास सिधवा में उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वह सड़क से करीब 50 फुट नीचे गिर गई। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को भी सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब गाड़ी में वैभवी को देखा तो तब तक उसकी मौ+त हो गई थी। वही,स्थानीय लोगो की मदद से जय सुरेश गांधी को बाहर निकाला गया और उसका बंजार अस्पताल में इलाज किया किया गया ।
डीएसपी बंजार शेर सिंह ने बताया कि दोनों बंजार की तीर्थन घाटी घूमने के लिए आ रहे थे। तभी उनके साथ यह दुर्घटना पेश आई। वैभवी के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों सौंप दिया गया है |इसके अलावा बंजार पुलिस की टीम अब दुर्घटना के कारणों में जुटी हुई है |
