By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मनरेगा बचाओ संग्राम: हमीरपुर में कांग्रेस की जोरदार रैली, राष्ट्रपति से जीआरएमजी अधिनियम समाप्त करने की मांग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मनरेगा बचाओ संग्राम: हमीरपुर में कांग्रेस की जोरदार रैली, राष्ट्रपति से जीआरएमजी अधिनियम समाप्त करने की मांग
himachalpolitical

मनरेगा बचाओ संग्राम: हमीरपुर में कांग्रेस की जोरदार रैली, राष्ट्रपति से जीआरएमजी अधिनियम समाप्त करने की मांग

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2026/01/20 at 5:10 PM
Share
Hamirpur, Arvind-:हमीरपुर ब्लॉक में मनरेगा बचाओ संग्राम को और तेज करते हुए कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ एक बड़ी विरोध रैली का आयोजन किया। यह रैली जिला हमीरपुर के ब्लॉक हमीरपुर में निकाली गई, जिसकी अगुवाई प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं मनरेगा बचाओ संग्राम के ब्लॉक प्रभारी नरेश ठाकुर तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने की। रैली के उपरांत अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए जीआरएमजी (GRMG) अधिनियम को तुरंत वापस लेने की मांग उठाई गई।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण भारत की रीढ़ है, जिसे समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। रैली में पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पिंदर वर्मा सहित कई पंचायत प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने कहा कि मनरेगा केवल रोजगार की योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आत्मा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए जीआरएमजी अधिनियम के माध्यम से पंचायतों के अधिकारों में कटौती की गई है। पहले पंचायतें स्वयं विकास कार्यों की पहचान कर उन्हें लागू करती थीं, लेकिन अब यह अधिकार केंद्र सरकार के निर्देशों तक सीमित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी गांव-गांव जाकर लोगों को इस अधिनियम से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक कर रही है और जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सोच शुरू से ही महात्मा गांधी और उनकी विचारधारा के खिलाफ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी मानसिकता के चलते महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी मनरेगा योजना को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी देशभर में मनरेगा को बचाने और उसे पुनः सशक्त बनाने के लिए संघर्ष कर रही है और यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक मजदूरों के अधिकार पूरी तरह बहाल नहीं हो जाते।प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं मनरेगा बचाओ संघर्ष समिति के ब्लॉक संयोजक नरेश ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए जीआरएमजी अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस पार्टी प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक लगातार विरोध कर रही है। उन्होंने बताया कि हमीरपुर ब्लॉक में आयोजित यह रैली उसी संघर्ष का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से इस अधिनियम को समाप्त करने की मांग की गई है और यदि सरकार ने इसे वापस नहीं लिया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मनरेगा मजदूरों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनहित में यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा और ग्रामीण जनता की आवाज को हर मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा।
TAGGED: Hamirpur congress rally
Chandrika January 20, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नूरपुर पुलिस की नशा तस्करों पर कड़ी चोट, 315 प्रतिबंधित प्रेग्लाविन कैप्सूल जब्त
Next Article हमीरपुर में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां तेज, मंत्री अनिरुद्ध सिंह होंगे मुख्य अतिथि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?