Hamirpur, Arvind Singh-जिले में लगातार बढ़ती गर्मी से स्कूली बच्चों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। सुबह नौ बजे तक तेज धूप और दोपहर बाद छुट्टी के समय भी प्रचंड गर्मी के कारण छात्र बेहाल हो रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए कई अभिभावकों ने स्कूलों की समय सारिणी में बदलाव की मांग की है।
बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित अभिभावकों का कहना है कि वर्तमान समय सारिणी में बच्चे गर्मी की चपेट में आ रहे हैं, जिससे उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। यदि मौसम की यही स्थिति बनी रही, तो जल्द ही स्कूल का समय पहले करने या छुट्टी जल्दी करने जैसे विकल्पों पर विचार किया जा सकता है।
संभावित बदलावों पर अगले कुछ दिनों में होगा निर्णय
इस संदर्भ में उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने बताया कि यदि शिक्षा विभाग और अभिभावकों की ओर से समय परिवर्तन का औपचारिक प्रस्ताव आता है, तो प्रशासन इस पर गंभीरता से विचार करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों को गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
