By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एसडीएम अभिषेक गर्ग ने भजन गायक अभिषेक सोनी के नए भजन को किया लॉन्च
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एसडीएम अभिषेक गर्ग ने भजन गायक अभिषेक सोनी के नए भजन को किया लॉन्च
himachalNews

एसडीएम अभिषेक गर्ग ने भजन गायक अभिषेक सोनी के नए भजन को किया लॉन्च

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/12/09 at 3:36 PM
Share

बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)- हिमाचल के पौराणिक भजनों को संजोए रखने के साथ साथ लोक संस्कृति को भजनों के माध्यम से जीवंत रखने में अहम भूमिका निभा रहे भजन गायक अभिषेक सोनी का नया भजन “नाम जप लै” शुक्रवार को रिलीज हो गया। इस भजन को एसडीएम सदर बिलासपुर अभिषेक गर्ग (आईएएस) ने अभिषेक सोनी ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया ।

एसडीएम सदर बिलासपुर अभिषेक गर्ग ने कहा कि
भजन गायक अभिषेक सोनी द्वारा गाए गए इस भजन को उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध संगीत निर्देशक परमजीत पम्मी द्वारा संगीतबद्ध किया गया है और लिखा भी इसे उन्होंने ही है। इस भजन में युवा कलाकार राघव शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। भजन के वीडियो का निर्देशन युवा डायरेक्टर ईशान राजा ने किया है। जबकि, सह निर्देशक के रूप में अनिल वर्मा ने काम किया है। इस भजन में डायरेक्टर आफ फोटोग्राफी (डीओपी) आकाश वर्मा हैं। भजन को शूट करने में युवा गायक महेश बंसल का भी विशेष सहयोग रहा है। भजन की शूटिंग जिला मंडी के पंजाई वैली के आसपास की गई है। जिसमें विशेष रूप से ऋषि पुंडरीक जी के मंदिर में भजन के अधिकतर दृश्य फिल्माए गए हैं। भजन गायक अभिषेक सोनी ने बताया कि भजन में जहां लोगों को अपने धर्म, पूजा पाठ से जुड़ने का संदेश दिया गया है। वहीं, जीवन के कटु सत्य के बारे में भी बताया गया है। इसके साथ ही ऋषि पुंडरीक जी के मंदिर की अद्भुत और मनोरम झलक भी भजन के माध्यम से दिखाई गई है। बता दें कि इससे पहले भजन गायक अभिषेक सोनी के कई भजन रिलीज हो चुके हैं। इन्हें प्रमोटर्स ऑफ सोशल एंड कल्चरल हैरिटेज ऑफ हिमाचल प्रदेश द्वारा मोस्ट पॉपुलर डिवोशनल सिंगर इन हिमाचल प्रदेश के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। सोशल मीडिया पर इनके सैंकड़ों भजन हैं, जिसमें से कई भजनों को एक मिलियन (10 लाख) से अधिक दर्शक देख चुके हैं। इस अवसर पर ईशान राजा, निशांत कपूर, नवीन सोनी, सतपाल व सौरभ आदि उपस्थित रहे।

TAGGED: Bilaspur new bhajan launch
Chandrika December 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article युवा राजनेता विक्रमादित्य बनाम आश्रय का एक दूसरे पर जुबानी वार
Next Article नाहन के रामा धौंण पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा…भाजपा अध्यक्ष भी रहे मौजूद,
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?