By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 10 अक्टूबर से होगी रोजगार संघर्ष यात्रा के दूसरे चरण की शुरुवात,आरएस बाली करेंगे शुभारंभ
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > 10 अक्टूबर से होगी रोजगार संघर्ष यात्रा के दूसरे चरण की शुरुवात,आरएस बाली करेंगे शुभारंभ
himachalpoliticalpolitical

10 अक्टूबर से होगी रोजगार संघर्ष यात्रा के दूसरे चरण की शुरुवात,आरएस बाली करेंगे शुभारंभ

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/09 at 2:38 PM
Share

राहुल चावला,धर्मशाला: प्रदेश में कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही रोजगार संघर्ष यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत की जा रही है।दूसरे चरण की शुरुआत 10 अक्टूबर से प्रदेश में होगी। यात्रा का आगाज नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी राष्ट्रीय सचिव आरएस बाली करेंगे। दूसरे चरण की बेरोजगार संघर्ष यात्रा 10 व 11 अक्टूबर को तो तय कार्यक्रम के तहत सुबह 9 बजे कछियारी से शुरू होते हुए 9:30 बजे ग्राम पंचायत सदरपुर 9:45 बजे ठान पुरी चौक 10:00 बजे 53 मील रजियाना10:10 रोंखर 10:20 सेराथाना 10:30 धलू पटियालकड 10:35 कडाहपुरा रिन 10:40 योल 10: 50 टंग नरवाना 11:00 रमेहड 11: 10 सिहुड 11:20 बलधर 11: 30 कायस्थबाडी 11:30 कबाड़ी 11:40 चाहडी मुहालकड 11:50 धोबखाल 12:00 बजे पठियार 12:15 अपरली मझेटली 12:30 मला 12:40 अम्बाडी 12:50 हटवास 01: 00 बजे ओबीसी भवन लंच 03:00 बजे नगरोटा शहर 04: 00 ठारू 04:10 बड़ोह रोड़ ग्राम पंचायत सुनेहड 04:20 समलोटी 04:25 रड 04 30 निहारगलू 04: 40 प्लाहचक्लू 04: 50 छुघेरा 05:00 सरोतरी 05:10 बडोह 06: 00 दनोआ 06: 10 खरटू 06: 15 दूहडू 06: 20 घीन 06:30 बालुगलोआ 07:30 ज्वालाजी पूजा अर्चना रात्रि ठहराव 11 अक्टूबर 2022 सुबह नादौन, हमीरपुर, सुजानपुर, आलमपुर, थुरल, मारंडा व पालमपुर तक जाएगी उसके बाद ये यात्रा वापिस नगरोटा बगवां लौटेगी।

इस रोजगार संघर्ष यात्रा को लेकर आरएस बाली ने कहा कि इस रोजगार संघर्ष यात्रा निकालने का मकसद प्रदेश सरकार को बेरोजगार युवाओं का दर्द दिखाना है। कांग्रेस ने जो गारंटियां दी हैं उन्हें जनता ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से विकास पुरूष जीएस बाली के प्रयत्नों से कांग्रेस ने बेरोजगारों को रोजगार भत्ता दिया था उसी तरह पार्टी सत्ता में आने के बाद बेरोजगार को नौकरियां के अतिरिक्त सभी लाभ देगी। उन्होंने कहा कि ये गर्व की बात है कि 2012 में उनके पिता ने पहली रोजगार संघर्ष यात्रा निकाली थी। वह हर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा लेकर गए थे और लोगों ने पूरा समर्थन दिया था.

आरएस बाली ने कहा कि हजारों करोड़ रुपए के कर्ज तले डूबे राज्य को आजादी के अमृत महोत्सव के नाम पर लाखों रुपये का खर्चा कर सरकारी खजाने को लूटा जा रहा है। प्रदेश जयराम सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है और अपने कार्यकाल की नाकामियों को छुपाने के लिए जनता को भ्रमित कर रही है। वहीं, आरएस बाली ने कहा कि टिकटों को लेकर कांग्रेस एकजुटता के साथ एक-एक विधासनसभा में सबसे बेहतर उम्मीदवार देने के लिए काम कर रही है। भाजपा सरकार के प्रति लोगों का रोष कांग्रेस को रिकार्ड बहुमत से सत्ता में लाएगा।

TAGGED: Bilaspur Youth Congress, himachal, political
admin October 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना पराशर की प्राथमिकता
Next Article हमीरपुर में रविवार को होगा पंच परमेश्वर कार्यक्रम,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा होंगे शामिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

फायर सीजन अलर्ट: हमीरपुर में ठीकरी पहरे और फायर वाचर तैनात होंगे

Ago

एडीसी ने किया नशा निवारण केंद्रों का निरीक्षण, संचालकों को दिए निर्देश

Ago

पृथ्वी दिवस पर हिमाचल में इको डोगरा बटालियन का व्यापक हरित अभियान

Ago

नारी चिंतपूर्णी में बगलामुखी प्रकटोत्सव की तैयारियां पूरी, भव्य आयोजन के लिए श्रद्धालुओं को आमंत्रण

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?