अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी की ओर से केंद्रीय नेता भी चुनावी मैदान में प्रचार प्रसार के लिए उतर चुके हैं एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं और जन सभाओं को भी संबोधित कर रहे हैं तो वहां पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जेपी नड्डा भी प्रदेश में बीजेपी के मिशन रिपीट को पूरा करने के लिए चुनावी मैदान में उतर के कहीं का की वजह है कि जेपी नड्डा हिमाचल में दो दिनों तक लगातार चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगें।
जेपी नड्डा रविवार को धर्मशाला के साथ ही हमीरपुर में आयोजित होने वाले पंच परमेश्वर कार्यक्रम में भाग लेंगें। हमीरपुर के गवर्मेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज सभागार में यह कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला हमीरपुर के सभी ब्लॉकों के अध्यक्षों, पदाधिकारयों के अलावा बूथ स्तर के पदाधिकारियों का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा मार्गदर्शन करेंगे। सम्मेलन में भाजपा प्रदेश प्रभारी सौदान सिंह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हमीरपुर जिला प्रभारी व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग भी मौजूद रहेंगे।
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के मीडिया कार्यालय में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए विधायक नरेंद्र ठाकुर ने बताया की हमीरपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में लगभग 1672 पंच परमेश्वर के भाग लेने की संभावना है। उन्होंने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दोपहर 2:30 बजे गवर्मेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज हमीरपुर सभागार में पहुंच कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने वर्तमान कार्यकाल में प्रदेश को करोड़ों रुपए की सौगातें दी है। उन्होंने बताया कि केंद्र व प्रदेश की योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ एक बार फिर सत्ता में लाने के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स भी दिए जाएंगे। इस दौरान जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा विकास शर्मा, हमीरपुर मंडल मीडिया प्रभारी विक्रमजीत सिंह बनहाल भी मौजूद रहे।
