बीबीएन : जगत सिंह – औद्योगिक क्षेत्र बस्ती में एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है, जिसको लेकर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी । पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नकली ग्राहक बनकर रेड की और मौके से कुछ लड़कियां और कुछ लड़के मौका पर देह व्यापार के धंधे में लिप्त पाए गए । पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है जो कि यह लड़कियों को बाहर से लाकर यहां पर देह व्यापार का धंधा करवाते थे । पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान बड़े खुलासे होने की उम्मीद है, क्योंकि यह आरोपी लड़कियों को कहां कहां से लाते थे और कहां-कहां और ठिकानों पर देह व्यपार का धंधा करवाया करते थे।
बता दें 1 मई को शाम के समय प्रभारी पुलिस थाना बद्दी अपनी टीम के साथ गश्त के लिए इलाके में मौजूद थे, तो मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि फेस-3 के पास एक इमारत में अनित कुमार व ओशांत कुमार बाहर से लडकियाँ लाकर देह व्यापार का धंधा कर रहे हैं। उपरोक्त गुप्त सूचना के आधार पर राकेश रॉय, प्रभारी पुलिस थाना बद्दी के प्रयवेक्षण में उचित योजना बना कर टीम द्वारा उक्त इमारत में नकली ग्राहक के साथ छापेमारी की गई । पुलिस थाना बद्दी में प्रिवेंशन ऑफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग अधिनियम की धारा 3,4 के अधीन अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
